बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त,  श्रीलंका अब मुश्किल में

 गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमट गई। बारिश की वजह से भारत की दूसरी पारी शुरू नहीं हो पाई। तीसरे दिन का खेल समाप्त।

Aug 17, 2026 - 20:00
 0
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त,  श्रीलंका अब मुश्किल में

गाल। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट गॉल स्टेडियम पर खेला जा रहा है। आज सोमवार को तीसरे दिन सोनल दिनुशा और डिकवेला की शतकीय साझेदारी (126) महत्वपूर्ण रही, जिसके सहारे श्रीलंका मैच में बना रहा। दिनुशा ने शतक जड़ा, जिसके बाद ही जडेजा ने उन्हें आउट कर दिया। श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर समाप्त हो गई है। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर भारत के पास 178 रनों की बढ़त है। मंगलवार को टेस्ट के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी शुरू होगी।

अब तक गॉल टेस्ट के दोनों दिन बारिश से प्रभावित रहे हैं। पहले दिन 73 ओवर का खेल हो पाया,  वहीं दूसरे दिन लगातार बारिश के चलते खेल देर से शुरू हुआ। दूसरे दिन स्टंप्स से पहले केवल 43 ओवर का खेल हो पाया था। देवदत्त पडिक्कल ने टीम इंडिया के लिए अपना पहला इंटरनेशनल शतक लगाया था, जिन्होंने 167 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।

मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने दमदार वापसी की और 140 रनों के भीतर टीम इंडिया के 7 विकेट गिरा दिए थे। लगातार हो रही बारिश और दूसरे दिन स्पिनरों का कहर देखते हुए तीसरे दिन अपनी पारी के समाप्त होने के बाद भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने भी कंडीशंस का भरपूर फायदा उठाया। 

मुकाबले के तीसरे दिन श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या बहुत अच्छी लय में दिखे थे, जो अब तक 4 विकेट चटका चुके हैं। वहीं भारत की ओर से ध्रुव जुरेल ने लंबे समय बाद अर्धशतक लगाया। भारतीय टीम स्कोरबोर्ड पर एक अच्छा स्कोर लगा चुकी है।

आज तीसरे दिन के खेल खत्म होने में करीब 50 मिनट का समय बचा था, लेकिन बारिश के कारण दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा हो गई है। लाहिरू कुमार के रूप में श्रीलंका का 10वां विकेट भी गिर चुका है। श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर समाप्त हुई।

श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ 284 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका का आखिरी विकेट मानव सुथार ने लिया और इस पारी में उनके नाम 4 विकेट रहे। भारतीय टीम को पहली पारी में 178 रन की बड़ी बढ़त मिली है।