पीएम मोदी कामनवेल्थ गेम्स के विजेताओं से मिले,  बोले- जो खेलेगा, वो खिलेगा

ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 में शानदार प्रदर्शन कर लौटे भारत के खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली अपने आवास पर रविवार  को मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजेताओं के साथ लंबी चर्चा की। इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा।

Aug 9, 2026 - 19:55
 0
पीएम मोदी कामनवेल्थ गेम्स के विजेताओं से मिले,  बोले- जो खेलेगा, वो खिलेगा

नई दिल्ली। ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 में शानदार प्रदर्शन कर लौटे भारत के खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली अपने आवास पर रविवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देश के इन हीरोज को इस उपलब्धि पर बधाई दी। वीडियो में गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज साक्षी चौधरी समेत तमाम खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। उनके साथ पीएम मोदी मोदी भी हैं। भारत ने इस बार के कॉमनवेल्थ में 39 मेडल जीते हैं। इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और नौ ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। 

कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने वीडियो में कहा कि आज हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ के गोल्ड मेडलिस्ट से मुलाकात की। हमें इनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। सर बहुत ही विनम्र हैं।

इसके बाद पीएम मोदी से साक्षी चौधरी ने बोलने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा, जो खेलेगा, वो खिलेगा। आलवेज चीयर्स भारत। इसके अलावा पीएम मोदी ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।  

इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत मेडल टेली में चौथे नंबर पर रहा। भारत ने 13 गोल्ड के साथ 39 पदक जीते. भारत ने 17 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज भी अपने नाम किए। इनमें ऑस्ट्रेलिया 90 मेडल के साथ टॉप पर रहा। भारत ने मुक्केबाजी में 7 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ कुल 10 पदक जीते हैं। ऐसे में भारत के मुक्केबाजों का ग्लासगो में सफर सबसे सफल माना गया है। इतिहास में इस तरह का प्रदर्शन मुक्केबाजों की तरफ से पहली बार देखने को मिला है।