पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की बात, पश्चिम एशिया में संकट को लेकर हुई अहम चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से बातचीत की। दोनों नेताओं ने पश्चिमी देशों में चल रहे वर्तमान हालात पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने इस संकट से उबरने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया में ताजा हालात से लेकर वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने घनिष्ठ और विश्वसनीय साझेदार के रूप में, हमने साझा चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा "श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से बातचीत की और पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति पर चर्चा की, जिसमें वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित करने वाली बाधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। हमने भारत-श्रीलंका ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई प्रमुख पहलों पर हुई प्रगति की समीक्षा की। घनिष्ठ और विश्वसनीय साझेदार के रूप में, हमने साझा चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।"
वहीं, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिडिल ईस्ट की बदलती स्थिति पर चर्चा की, जिसमें दोनों नेताओं ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने के रणनीतिक महत्व पर जोर दिया। आगे संपर्क में बने रहने की बात कही।
भारत में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशिया के विशेष दूत सर्जियो गोर ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की। उन्होंने मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने का महत्व भी शामिल है।"