मथुरा के राज कुमार ने मिस्टर ओलंपिया बॉडीबिल्डिंग का खिताब जीता
मथुरा। मथुरा के लाल राजकुमार फौजदार ने मिस्टर ओलंपिया बॉडीबिल्डिंग का खिताब जीतकर अपने शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजकुमार फौजदार का जन्म गोवर्धन के मलसराय के गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में मेहनत और लगन के बल पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
राजकुमार फौजदार ने महज 14 वर्ष की उम्र में पहलवानी में अपना नाम कमाया और फिर बॉडीबिल्डिंग में मथुरा के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। हाल ही में, उन्होंने मुंबई में आयोजित मिस्टर अमैच्योर ओलंपिया में लगातार दूसरी बार रजत पदक जीतकर अपने शहर और प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
राजकुमार फौजदार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु मुकेश गहलोत को दिया है। उन्होंने बताया कि वह अपने गुरु मुकेश गहलोत के सानिध्य में बॉडी बिल्डिंग का अभ्यास कर रहे हैं और उनकी
सफलता में उनका बबहुत बड़ा योगदान है।
इस मौके पर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुश्ती निशांत पहलवान ने कहा कि राजकुमार फौजदार की घर वापसी पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजकुमार फौजदार की उपलब्धि न केवल मथुरा के लिए, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
राजकुमार फौजदार की सफलता ने न केवल उनके परिवार और शहर को गौरवान्वित किया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि मेहनत और लगन के बल पर कोई भी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।