आगरा में चीनी का रोजा में छात्र की सरेआम पिटाई, छात्राओं के आरोप से मची खलबली

आगरा। आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित चीनी का रोजा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक छात्र की आधा दर्जन छात्राओं ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी। घटना ने न सिर्फ मौके पर मौजूद लोगों को चौंका दिया, बल्कि क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बन गई।

Dec 28, 2025 - 15:40
 0
आगरा में चीनी का रोजा में छात्र की सरेआम पिटाई, छात्राओं के आरोप से मची खलबली
छात्र की पिटाई करतीं छात्राएं।

दोस्ती से इनकार पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, रोते हुए छात्रा ने सुनाई आपबीती

आगरा। आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित चीनी का रोजा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक छात्र की आधा दर्जन छात्राओं ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी। घटना ने न सिर्फ मौके पर मौजूद लोगों को चौंका दिया, बल्कि क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बन गई।

जानकारी के अनुसार थाना खंदौली क्षेत्र के एक गांव की करीब आधा दर्जन स्कूली छात्राएं अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए चीनी का रोजा पहुंची थीं। ये सभी छात्राएं टेढ़ी बगिया स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करती हैं। घूमने के दौरान अचानक उसी स्कूल का एक छात्र वहां पहुंच गया।

छात्र को देखते ही फूट-फूटकर रोने लगी छात्रा

बताया जा रहा है कि छात्र को देखते ही समूह में शामिल एक छात्रा रोने लगी और उसने आरोप लगाया कि उक्त छात्र उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। छात्रा का कहना था कि दोस्ती से इनकार करने पर वह उसे ब्लैकमेल करता है और मानसिक रूप से परेशान करता है।

आरोप सुनते ही भड़की छात्राएं, कर दी पिटाई

छात्रा के आरोप सुनते ही अन्य छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। बिना देर किए सभी छात्राएं छात्र पर टूट पड़ीं और उसकी जमकर पिटाई कर दी। अचानक हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

मामला चर्चा में, पुलिस तक पहुंचने की संभावना

हालांकि घटना के बाद छात्र और छात्राओं की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामला क्षेत्र में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी कर रहे हैं।

यह घटना एक बार फिर स्कूल-कॉलेज के छात्रों के बीच बढ़ते तनाव, रिश्तों की गलत समझ और संवाद की कमी की ओर इशारा करती है, जिसे समय रहते संभालना बेहद जरूरी है।