आपके सितारेः 24 फरवरी 2025 का राशिफल

24 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 25 फरवरी 2025 का पंचांग भी।

Feb 23, 2025 - 23:04
 0
आपके सितारेः 24 फरवरी 2025 का राशिफल

मेष:- जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। व्यापार के लिए लोन मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-5

 

वृषभ:- आनंददायक जीवन गुजरेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-2

 

मिथुन:- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करने से सौभाग्य में वृद्धि होगीl

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-4

 

कर्क:- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में असमंजस संभव है। जो लोग बच्चे वाले हैं वे अपने बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-1

 

सिंह:- गृहकलह के संकेत हैं, लेकिन आपसी सामंजस्य से सुख-संपदा में वृद्धि होगी। संतान के अध्ययन को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार में उतार-चढाव से मन परेशान रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-8

 

कन्या:- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9

 

तुला:- धन का आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार अच्छा रहेगा। निवेश करने का अभी सही समय नहीं है, अत: बचें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-4

 

वृश्चिक:- धन-धान्य से परिपूर्ण होंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा है। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-5

 

धनु:- मन चिंतित रहेगा। थोड़ा सा खर्च की अधिकता भी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार में निवेश का समय अच्छा है। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक-6

 

मकर:- आर्थिक उन्नति करेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य ठीक है। संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3

 

कुम्भ:- राजनीतिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-1

 

मीन:- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। संतान से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। व्यापार अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-2

 

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

 

25 जनवरी 2025 का पंचांग

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।

शक संवतः1946 क्रोधी।

माह/पक्ष: फाल्गुन मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: द्वादशी तिथि अपराह्न 12:47 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: मकर राशि पर। 

चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शाम 06:31 बजे तक, तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र रहेगा।

योगः व्यतिपात योग प्रात: 08:15 बजे तक, तत्पश्चात वरियान योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः दोपहर 12:09 से 12:55 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: प्रात: 09:04 बजे से दोपहर 09:50 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्करयोग प्रातः 6:46 से मध्याह्न 12:47 बजे तक।

सूर्योदयः प्रातः 6:46 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:17 बजे।

राहुकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 मिनट तक।

तीज त्योहार: प्रदोष व्रत।

भद्राः नहीं है।

पंचकः नहीं है।

मूल: नहीं है।

दिशा शूल: उत्तर दिशा में                                   

SP_Singh AURGURU Editor