आपके सितारेः बुधवार 23 सितम्बर 2026 का राशिफल और गुरुवार, 24 सितम्बर 2026 का पंचांग

23 सितम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 24 सितम्बर, 2026 का पंचांग भी।

Sep 23, 2026 - 06:33
 0
आपके सितारेः बुधवार 23 सितम्बर 2026 का राशिफल और गुरुवार, 24 सितम्बर 2026 का पंचांग

मेष :- संतान की ओर से खुशी मिलेगी। विदेशी क्षेत्र से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। कोई महत्वपूर्ण काम दिन के दूसरे भाग में पूरा होगा। सुख साधनों के मिलने का भी संयोग बना है। सेहत के के मामले में दिन सामान्य रहेगा। लेकिन खानपान का ध्यान रखना चाहिए, उदर संबंधी कुछ समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- धातु के कारोबार में लाभ पाएंगे। नौकरी में सहकर्मियों विशेष तौर पर विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में अपना फंसा हुआ धन पाने से प्रसन्न हो सकते हैं। लव लाइफ के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का संयोग बनेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। बैंकिंग और सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता पाएंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। जो लोग तांबा और सोने के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी योजना का फायदा मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी खानपान का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- आर्थिक रूप से लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। कुछ भावुक और विचलित हो सकते हैं। किसी सगे संबंधी की वजह से मानसिक तनाव और कष्ट हो सकता है। खुशी प्रदान करेगा। पूर्व में किया हुआ निवेश भी लाभ दिला सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- सेहत में नरमी और मानसिक तनाव मिल सकता है। पिता की ओर से भी चिंता और परेशानी हो सकती है। दिन के दूसरे भाग में कुछ अचानक बनने वाली परिस्थिति की वजह से मानसिक कष्ट हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। दूसरों पर अधिक भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- सिरदर्द और सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। मौसम का ध्यान रखते हुए खानपान अपनाना चाहिए। आर्थिक मामलों में लाभ के साथ खर्च का भी संयोग बना रहेगा। कोई बनता काम भी अटक सकता है जिससे मानसिक परेशानी हो सकती है। बिजनेस में वाणी पर संयम रखना होगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- कार्यक्षेत्र में साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश भी कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। सक्रिय रहकर अपना काम कर पाएंगे। फंसा हुआ धन भी मिल सकता है। वाणी और व्यवहार कुशलता जो स्वभाव भी है उसका फायदा उठा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- दिन कामकाज से लिहाज से अच्छा रहेगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिल सकता है। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिलने वाली है। विदेशी क्षेत्र से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं उनको कोई बड़ा मौका मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- किसी सगे संबंधी से मिलने का भी मौका मिलेगा। कोई अधूरा अटका काम पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में शुभ लाभ मिलेगा। बिजनेस में अपेक्षा से बढ़कर लाभ प्राप्त कर पाएंगे। शिक्षा और शिक्षण कार्य से जुड़े जातक भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी और राजनीतिक क्षेत्र में भी लाभ का संयोग बना है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- वाद विवाद की स्थिति से बचना चाहिए अन्यथा मान सम्मान की हानि हो सकती है। वैसे प्रॉपर्टी से संबंधित काम मे फायदा हो सकता है। मकर राशि के जातको के जो जातक लोन के लिए प्रयास कर रहे है उनको थोड़ी कोशिश से सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही से बचना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- किसी मित्र या पड़ोसी से सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं। जो जातक साझेदारी में काम शुरू करना चाह रहे है उनको साझेदारों से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ प्राप्त कर पाएंगे। तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- कुछ अनचाहे खर्च भी होने वाले हैं। जोखिम लेने से बचना चाहिए। नौकरी में अचानक ही कुछ नया काम आ सकता है जिससे मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। वाणी पर संयम रखें।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-24 सितंबर 2026 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह - भाद्रपद।

पक्ष - शुक्ल।

तिथि: त्रयोदशी रात्रि 11:18 बजे तक, उपरांत चतुर्दशी रहेगी।

चंद्र राशि: दिनरात कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 10:35 बजे तक, उपरांत शतभिषा रहेगा।

योगः धृति अपराह्न 03:55 बजे तक, उपरांत शूल योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:46 बजे से 12:34 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:08 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:13 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहार: प्रदोष व्रत, पंचक।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: चल रहे हैं।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor