भिवानी में दमखम दिखाएंगी आगरा की बेटियां, इंटर यूनिवर्सिटी नॊर्थ जोन में मैदान मारने रवाना हुई महिला फुटबॉल टीम

आगरा। महिला फुटबॉल के मैदान में आगरा की बेटियां एक बार फिर दमखम दिखाने को तैयार हैं। इंटर यूनिवर्सिटी नार्थ जोन महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की टीम शनिवार सुबह भिवानी, हरियाणा के लिए रवाना हो गईं। 9 से 13 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विवि की टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

Feb 7, 2026 - 12:11
 0
भिवानी में दमखम दिखाएंगी आगरा की बेटियां, इंटर यूनिवर्सिटी नॊर्थ जोन में मैदान मारने रवाना हुई महिला फुटबॉल टीम

इंटर यूनिवर्सिटी नॊर्थ जोन महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के भिवानी में 9 फरवरी से 13 फरवरी तक किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की महिला फुटबॉल टीम प्रतिभाग करेगी।

विवि टीम की कमान कप्तान उर्वशी सिकरवार को सौंपी गई है, जबकि श्रुति जादौन को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में प्रीति, प्रिया, इल्मा, बुलबुल, सेवी यादव, दीक्षा सहित अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं, जिससे टीम का मनोबल काफी ऊंचा है।

टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी योगेश वर्मा को दी गई है, जबकि टीम मैनेजर के रूप में सचिन कुमार को नियुक्त किया गया है। टीम का चयन अंबेडकर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अखिलेश सक्सेना और आगरा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान उर्फ बिल्लू चौहान की अगुवाई में किया गया।

विश्वविद्यालय की महिला फुटबॉल टीम शनिवार सुबह भिवानी, हरियाणा के लिए रवाना होगी। प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आगरा के खेल प्रेमियों और विश्वविद्यालय परिवार ने टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि आगरा की बेटियां नॊर्थ जोन प्रतियोगिता में अपना परचम लहराएंगी।

SP_Singh AURGURU Editor