महाराष्ट्र के बारामती में अजित पवार का विमान क्रैश, लैंडिंग के समय हुआ हादसा
महाराष्ट्र के बारामती में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान के लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया।विमान में अजित पवार समेत कई अन्य लोग सवार बताए जा रहे हैं।
बारामती । महाराष्ट्र के बारामती से बड़ी खबर सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। हादसे के समय अजित पवार विमान में ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस प्लेन में कुछ और लोग भी सवार हैं। बताया जा रहा है कि अजित पवार बारामती में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में प्लेन की जली हुई तस्वीरें सामने आई हैं।
घटनास्थल से जो वीडियो सामने आया है वो डराने वाला है। वीडियो में अजित पवार का प्लेन पूरी तरह से जल चुका है। मौके पर कई एंबुलेंस पहुंची है। पुलिस और प्रशासन भी मौके पर पहुंच चुका है। मौके से मिले विज़ुअल्स में प्लेन का टूटा-फूटा मलबा दिख रहा है, और एम्बुलेंस घायलों को पास के अस्पतालों में ले जा रही हैं। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश क्यों की गई, इस बारे में और जानकारी का इंतज़ार है।
राज्य में अभी जिला परिषद चुनाव चल रहे हैं और अजित पवार की आज बारामती में अलग-अलग जगहों पर जनसभा करने वाले थे। प्लेन क्रैश की असली वजह क्या थी? संभावना है कि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) इस बात की जांच करेगा कि लैंडिंग में कोई टेक्निकल खराबी थी या नहीं। सूत्रों से पता चला है कि प्लेन में सवार कुछ कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड्स को मामूली चोटें आई हैं।