आगरा के बजहेरा में भाई ने भाई को गला दबाकर मार डाला, सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव बजहेरा में भाई-भाई के विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई मुकेश कुशवाह का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हत्या का आरोपी फरार हो गया।

Oct 6, 2025 - 20:12
 0
आगरा के बजहेरा में भाई ने भाई को गला दबाकर मार डाला, सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ताजगंज क्षेत्र के बजहेरा गांव में भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या किए जाने के बाद मृतक के घर विलाप करतीं महिलाएं।

पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच विवाद किसी बात को लेकर हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।

पुलिस द्वारा जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक के पीछे उसकी पत्नी और सात बच्चे (तीन बेटे और चार बेटियां) रह गए हैं। सबसे बड़ा बेटा 18 वर्ष का है। दूसरा बेटा 10 वर्ष का और तीसरा बेटा 7 वर्ष का है। इस घटना ने क्षेत्र में तनाव और डर का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

SP_Singh AURGURU Editor