सीएम योगी ने लखनऊ में झाड़ू लगाई, चरखा चलाया, भजन गुनगुनाया

लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती देशभर में मनाई जा रही है। लखनऊ में सीएम योगी हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे। यहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सीएम ने चरखा चलाया और झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। सीएम ने गांधी के प्रिय भजन सुने और उन्हें गुनगुनाया।

Oct 2, 2024 - 14:00
 0
सीएम योगी ने लखनऊ में झाड़ू लगाई, चरखा चलाया, भजन गुनगुनाया

 

 

 

सीएम योगी ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा और मानवता के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा स्वच्छता पर जोर दिया। गांधी जी का जो नजरिया था, उसे ही पीएम मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। सीएम के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,  जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी मौजूद रहे हैं।

इस दौरान स्कूली छात्राओं ने रामधुन पर भजन प्रस्तुत किए। इधर, पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने लोहिया भवन पर गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। लखनऊ के साथ ही प्रदेशभर में सरकारी कार्यालयों पर अफसरों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।