दुकान के बाहर चल रहा था जुए का खेल, न्यू आगरा पुलिस ने चार जुआरियों को दबोचा

न्यू आगरा थाना पुलिस ने मसानी मंदिर के पास दुकान के बाहर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 8,720 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में महावीर सिंह, ब्रजमोहन, बब्लू और नितिन कपूर शामिल हैं। महावीर सिंह और बब्लू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास बताया गया है।

Oct 7, 2026 - 19:17
 0
दुकान के बाहर चल रहा था जुए का खेल, न्यू आगरा पुलिस ने चार जुआरियों को दबोचा

आगरा। न्यू आगरा थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और मौके से 8,720 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में जुआ खेलने वालों में खलबली मच गई।

पुलिस के मुताबिक, थाना न्यू आगरा क्षेत्र में मसानी मंदिर के पास महावीर सिंह की दुकान के बाहर कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने मौके से चार आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महावीर सिंह, ब्रजमोहन, बब्लू और नितिन कपूर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके की तलाशी और जुए के फड़ से 8,720 रुपये की नकदी तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में महावीर सिंह और बब्लू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अब उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है।

न्यू आगरा थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ संचालित करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मसानी मंदिर और आसपास के क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के बीच हड़कंप की स्थिति है।