जिम्नास्टिक्स में भारत का नया इतिहास, अरिहा पंगमबाम ने किया कमाल, एरोबिक एशियाई चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में भारत के खाते में पहली बार गोल्ड मेडल आया। अरिहा पंगमबम फाइनल में 19.100 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया।
नई दिल्ली। अरिहा पंगमबम एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया है। वह इस चैंपियनशिप के सीनियर महिला व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। भारतीय जिम्नास्ट ने फाइनल में 19.100 के स्कोर के साथ पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया और इस प्रतियोगिता में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता।
मणिपुर की अरिहा पंगमबम ने ‘आर्टिस्ट्री’ के लिए 8.650, ‘एक्जीक्यूशन’ के लिए 7.600 और ‘डिफिकल्टी’ के लिए 2.850 अंक हासिल करके गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। 2026 एशियन एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप फिलीपींस में 4 से 7 अगस्त तक आयोजित की गई।
भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ के अध्यक्ष सुधीर मित्तल ने कहा, ‘हमारे लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें और उनके कोच को बधाई।’