दुखद: पहली पोस्टिंग पर चार्ज लेने जा रहे आईपीएस हर्षवर्धन की दुर्घटना में मौत
बेंगलुरु। कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन अपनी सरकारी कार से अपनी पहली पोस्टिंग का चार्ज लेने के लिए मैसूर से हासन जा रहे थे, उसी दौरान हासन से करीब 10 किलोमीटर दूर किट्टाने के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हे रेस्क्यू किया और हासन के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ता देख उन्हे ग्रीन कॉरिडोर (जीरो ट्रैफिक) के माध्यम से बेंगलुरु ले जाने की व्यवस्था की गई, लेकिन इसी दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में ड्राइवर मंजे गौड़ा को मामूली चोट आई है और उसका हासन के अस्पताल में इलाज चल रहा है।