श्रीलंका टेस्ट सीरीज से कुलदीप यादव भी चोटिल? कोच ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कुलदीप फिट हैं, चिंता की बात नहीं
भारतीय कप्तान शुभमन गिल उंगली की चोट के चलते श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे। अब एक दूसरे खिलाड़ी के चोटिल होने की खबर सामने आई।
कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इससे पहले शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ एक 3-दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला। मुकाबले में भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की। अब टेस्ट सीरीज से पहले भारत के स्टार स्पिनर को टेंशन बढ़ गई है। नियमित कप्तान गिल इंजरी के चलते वॉर्मअप मैच का हिस्सा नहीं बन सके थे। बताया जाता है कि अब गिल के बाद कुलदीप भी चोटिल हो गए हैं।
बात दरअसल कुछ ऐसी है, वॉर्म-अप मैच की पहली पारी के दौरान चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने 18 ओवर गेंदबाज की लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने एक भी ओवर नहीं डाला। इससे उनकी इंजरी को लेकर कयास लगने शुरू हो गए। गेंदबाजी में कुलदीप की गैरमौजूदगी पर भारत के बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने जवाब दिया।
साईराज बहुतुले ने बताया कि टीम चाहती थी कि कुलदीप दूसरी पारी में आराम करें। वर्कलोड मैनेज करने के लिए कुलदीप से दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं करवाई गई थी। उन्होंने पहली पारी में लंबा स्पेल फेंका था, जिसके बाद वह देखना चाहते थे कि उनकी बॉडी कैसा महसूस कर रही है। पहली पारी में 18 ओवर गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव ने 2 विकेट अपने खाते डाले।
कुलदीप श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने सिर्फ ब्रेक लिया था। वह श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध हैं। लिहाजा फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
नजर डालें कुलदीप के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, तो अब तक उन्होंने 18 टेस्ट, 121 वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। टेस्ट की 34 पारियों में उन्होंने 79 विकेट चटकाए, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 8/113 का रहा। बाकी वनडे की 118 पारियों में कुलदीप ने 194 विकेट अपने नाम किए, जिसमें बेस्ट फिगर 6/25 का रहा। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में कुलदीप ने 95 विकेट अपनी झोली में डाले हैं, जिसमें बेस्ट फिगर 5/17 का रहा।