लक्ष्य 2025 स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाकेदार समापनः खेलों में दिखा जोश और प्रतिभा का जलवा

आगरा। आगरा कॉलेज के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स फेस्ट लक्ष्य 2025 का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सभी फाइनल मुकाबलों में विद्यार्थियों ने उमंग, जोश और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कबड्डी, टग ऑफ वार, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और चेस जैसी स्पर्धाओं में विजेता छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता दिखाई। फैकल्टी कोऑर्डिनेटर और रेफरी ने खेलों की सफलता सुनिश्चित की, जबकि समापन समारोह में शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बनाया। विद्यार्थियों की टीम भावना, अनुशासन और समर्पण ने फेस्ट को यादगार अनुभव बनाया।

Oct 11, 2025 - 19:28
 0
लक्ष्य 2025 स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाकेदार समापनः खेलों में दिखा जोश और प्रतिभा का जलवा
आगरा कॉलेज के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स फेस्ट लक्ष्य 2025 के समापन समारोह की एक झलक।

फेस्ट के अंतिम दिन कबड्डी फाइनल में कंप्यूटर साइंस विभाग ने मैकेनिकल विभाग को 2–0 से हराकर विजेता स्थान प्राप्त किया। टग ऑफ वार और वॉलीबॉल में मैकेनिकल विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। खो-खो में कंप्यूटर साइंस विभाग विजेता रहा।

बैडमिंटन (बॉयज़) में सुशांत (कंप्यूटर साइंस, द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस में अर्चित (कंप्यूटर साइंस) विजयी रहे। चेस प्रतियोगिता में नितिन ने सभी प्रतिद्वंद्वियों को हराते हुए फाइनल अपने नाम किया।

जानवी (कंप्यूटर साइंस, द्वितीय वर्ष) ने एथलेटिक्स और बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में विजयी स्थान हासिल किए। शिवांश (एम.टेक.) ने एथलेटिक्स की सभी प्रमुख प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दिन की शुरुआत कबड्डी से हुई, जिसका शुभारंभ फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. भूपेंद्र सिंह चिकारा ने खिलाड़ियों को खेल-भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए किया। रेफरी दिलशान उसमानी ने सभी मुकाबलों में निष्पक्ष निर्णय दिए।

समापन समारोह में फैकल्टी संयोजक डॉ. यादवेंद्र शर्मा, स्पोर्ट्स हेड इंजी. राजपाल सिंह खेनवार, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. आर. के. शर्मा, डॉ. अनुज पाराशर, डॉ. अमित रावत, ई. राहुल जैन, डॉ. गुंजन अग्रवाल, ई. आनंद राजपूत, ई. हर्षित उपाध्याय, डॉ. तनवीर कमर, ई. धीरेंद्र सिंह, डॉ. धीरेंद्र अग्रवाल और ई. राहुल अंशुमाली उपस्थित रहे।

फेस्ट ने विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास, अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता को उजागर किया।

SP_Singh AURGURU Editor