शरारती तत्वों ने दुर्गा माता की मूर्ति की खंडित, पुलिस की तत्परता से टला बवाल 

आगरा। शरारती तत्वों द्वारा ट्रांस यमुना क्षेत्र में कांशीराम आवासीय योजना में बने मंदिर में दुर्गा माता की मूर्ति को खंडित कर फिजा बिगाड़ने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने घटना से ग़ुस्साए लोगों को दूसरी मूर्ति स्थापित कराने का आश्वासन दिया। 

Nov 16, 2024 - 12:55
 0
शरारती तत्वों ने दुर्गा माता की मूर्ति की खंडित, पुलिस की तत्परता से टला बवाल 

थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र में रामलखन इंटर कॉलेज के सामने बने कांशीराम आवास योजना बी ब्लॉक प्रथम में बने मंदिर में देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने माता की मूर्ति को पत्थर से तोड़कर खंडित कर दिया। आज सुबह क़रीब पांच बजे कुछ श्रद्धालु मंदिर की  साफ-सफाई करने पहुंचे तो वे खंडित मूर्ति देख चकित रह गए।

मंदिर पहुंचे ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि उन्होंने माता की मूर्ति को खंडित देखा तो इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और निरीक्षण किया। ईश्वरी प्रसाद ने लिखित में इसकी शिकायत थाने पर अज्ञात के खिलाफ दी है।

थाना ट्रांसयमुना प्रभारी भानु प्रताप सिंह और चौकी इंचार्ज राजकुमार गोस्वामी ने लोगो को नई मूर्ति स्थापित करने का आश्वाशन दिया है।

SP_Singh AURGURU Editor