प्राइवेट जासूस तान्‍या पुरी का एक एक्ट्रेस के बारे में सनसनीखेज खुलासा,   पैसे लेकर बनाती है शारीरिक संबंध,  ब्वाय फ्रेंड को नहीं ऐतराज   

'द ट्रेटर्स 2' में नजर आने वालीं प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी ने एक एक्ट्रेस के बारे में खुलासा किया है, जो पैसे लेकर दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाती है और खूब दौलत कमाई है। इस एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड को भी सब पता है। वह फिल्मों में अब कम एक्टिव है। तान्या ने कहा कि अगर नाम पता चला तो लोगों का मासूमियत से भरोसा उठ जाएगा।  

Aug 7, 2026 - 19:13
 0
प्राइवेट जासूस तान्‍या पुरी का एक एक्ट्रेस के बारे में सनसनीखेज खुलासा,   पैसे लेकर बनाती है शारीरिक संबंध,  ब्वाय फ्रेंड को नहीं ऐतराज   


मुंबई। करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स दूसरे सीजन के साथ लौटा है और इसने हलचल मचानी शुरू कर दी है। अब इसकी कंटेस्टेंट तान्या पुरी ने एक एक्ट्रेस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। तान्या पुरी 'द ट्रेटर्स 2' में एक कंटेस्टेंट हैं। हाल ही उनसे एक ऐसे सेलिब्रिटी केस के बारे में पूछा गया था, जो इंटरनेट पर हलचल मचा देगा। इस पर तान्या ने बताया कि एक क्यूट सी इमेज वाली एक्ट्रेस है, जो आज इतनी पॉपुलर नहीं है, पर वह पैसों के बदले लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाती है। इससे उसके बॉयफ्रेंड को भी दिक्कत नहीं है।

तान्या पुरी ने बताया कि उस एक्ट्रेस का ये सारा काम एक होटल में चलता है। यह दावा तान्या पुरी ने जाहरा जानी को दिए इंटरव्यू में किया। तान्या के मुताबिक, उस एक्ट्रेस ने इस काम से ही खूब दौलत जमा कर रही है। हालांकि, उन्होंने उसके नाम का खुलासा नहीं किया।  
 
तान्या पुरी ने बताया, 'यह एक्ट्रेस पहले फिल्मों में काम कर चुकी है और अब ज्यादा फिल्में नहीं करती, लेकिन इतने सालों में उसने काफी पैसा और अच्छे कॉन्टैक्ट्स बना लिए हैं। लोग उसे सिर्फ सोशल इवेंट्स में ही देखते हैं। असल में, पर्दे के पीछे वह होटल के कमरों में जाती है। मर्दों से मिलती है। उनके साथ सोती है, उन्हें 'फेवर' देती है और और ज्यादा पैसा कमाती है।'

तान्या पुरी ने आगे बताया, 'वह ऐसी इंसान नहीं हैं जो बस नए स्टोर खोल रही हो या इवेंट्स में दिख रही हो। इसके पीछे बहुत सारा काम होता है, जिसके लिए उसकी एक पूरी टीम है, जो इन चीजों का ध्यान रखती है। असल में वह एक ऐसे व्यक्ति के साथ हैं, जो उसके बारे में सब कुछ जानता है। वह उसकी टीम का ही हिस्सा है। वह एक ऐसे पार्टनर के साथ है, जो इन सब चीजो के लिए उसे बढ़ावा देता है। उसे अपनी पार्टनर या गर्लफ्रेंड को और लोगों के साथ शेयर करने में दिक्कत नहीं है।'

तान्या पुरी बोलीं, 'पब्लिक के आगे तो वह एक मशहूर एक्ट्रेस है, जिसने बहुत काम किया है और इंडस्ट्री में उसे बहुत पसंद भी किया जाता है। लेकिन पर्दे के पीछे वो ये सब कर रही है। मुझे लगता है कि अगर यह बात सामने आई, तो लोगों का मासूमियत से भरोसा उठ जाएगा क्योंकि उन्हें लगेगा कि अरे, मुझे तो लगा था कि वह एक मासूम लड़की है। उसकी तो बहुत क्यूट सी इमेज थी। क्या वह भी ऐसी हो सकती है? तो, इससे उनकी इमेज को बहुत नुकसान होगा।'

पिछले साल उन्होंने एक बॉलीवुड एक्टर के बारे में दावा किया था कि उसके दो बच्चे हैं, पर वह पिछले 20 साल से पत्नी को धोखा दे रहा है। उसके यंग एक्ट्रेसेस के साथ शारीरिक संबंध हैं। एक एक्ट्रेस के बारे में बताया था, जो एक एस्कॉर्ट के तौर पर काम करती हैऔर उसकी रोमांटिक लाइफ ही फेक थी। उस एक्ट्रेस के पार्टनर ने तान्या पुरी को बतौर डिटेक्टिव हायर किया था। 'द ट्रेटर्स 2' की बात करें, तो यह 13 अगस्त से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इसमें तान्या पुरी के अलावा श्वेता तिवारी, मुनव्वर फारूकी, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हन, क्रिस्टल डिसूजा, दलीप ताहिल, रणवीर बराड़ और शालिनी पासी जैसे सेलेब्स हैं।