करीना की प्रेग्नेंसी की उड़ीं अफवाहें, एक्ट्रेस बोलीं- 'पागल कर देते हो', पहले फूले पेट की तस्वीर शेयर कर लिखा था- हट ना बे
करीना कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर रिएक्ट किया है। जब पपाराजी ने करीना से माफी मांगी, तो एक्ट्रेस ने कहा वो लोग उन्हें पागल कर देते हैं। इससे पहले उन्होंने फूले हुए पेट की तस्वीर शेयर कर लिखा था- हट ना बे।
मुंबई। हाल ही करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था और इसे देख कहा जाने लगा कि एक्ट्रेस प्रेगनेंट हैं और तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। हालांकि, करीना की ननद ने इसका खंडन किया था और अब खुद एक्ट्रेस ने भी रिएक्ट किया है। करीना ने पहले तो सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों का खंडन किया और फिर जब वह हाल ही पपाराजी से मिलीं और वो माफी मांगने लगे तो उनसे कहा- पागल कर देते हो।
करीना 21 अगस्त को जिम के बाहर स्पॉट हुईं तो उनका बेबी बंप नजर आया, जिसके उनके सिक्योरिटी गार्ड ने छाते से छुपाने की कोशिश की। उसे ही देख एक्ट्रेस की तीसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा होने लगी।
इसका उनकी ननद सबा ने खंडन किया था और लिखा था, 'गलत एंगल था। लोग इतनी जल्दी किसी दूसरी ही बात पर कैसे पहुंच जाते हैं। वह एयरपोर्ट से बहुत शानदार, क्लासी और स्लिम लग रही थीं, और आज जिम से निकलीं। बस इतनी सी बात है। मैं अपनी बहन को दूसरा बच्चा करने के लिए मना रही हूं। काश! यह सच होता! ऐसा कहने पर वह मेरी जान ले लेगी। खुद भी जियो और दूसरों को भी जीने दो। कुछ बातें निजी ही रहनी चाहिए। कोई अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं है।'
इसके बाद करीना ने मजाकिया अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर रिएक्ट किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फूले हुए पेट के साथ तस्वीर शेयर की थी। साथ में पिज्जा और कई लाफिंग इमोजी बनाते हुए लिखा था- हट ना बे।
फिर अब जब करीना को स्पॉट किया गया, तो पपाराजी उनसे माफी मांगने लगे। करीना ने उन्हें देख स्माइल किया और बोलीं-पागल कर देते हो तुम लोग। इसके बाद वह उन्हें बाय बोलकर गाड़ी में बैठकर चली गईं। इससे पहले करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहें तब फैली थीं, जब वह न्यूयॉर्क में छुट्टियां मनाने गई थीं। तब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे देख यूजर्स प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे थे। तब करीना ने उसकी वजह पिज्जा और वाइन को बताया था।
बता दें कि करीना और सैफ अली खान दो बेटों- जेह और तैमूर के पैरेंट्स हैं। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। साल 2022 में जब करीना की प्रेग्नेंसी की खबरें आई थी, तो उन्होंने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से कहा था कि क्या वह कोई मशीन हैं? कम से कम बच्चा पैदा करने या न करने की चॉइस तो उनकी रहने दी जाए।