क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, वायरल फोटोज में दिखा कथित बेबी बंप, प्रेग्नेंसी की शुरू हुई चर्चा
सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी की चर्चा जोरों पर हो रही है। एक्ट्रेस की वायरल फोटोज को देख बेबी बंप के दावे किए गए और फिर प्रेग्नेंसी के कयास लगाए गए।
चेन्नई। साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों फिल्म 'मां इंटी बंगारम' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। हालांकि, हिंदी में रिलीज नहीं हुई। फिल्म तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिहाज से अच्छा खासा कलेक्शन कर गई। इसी बीच अब सामंथा रुथ प्रभु अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा शुरू हो गई है। वायरल फोटोज में बेबी बंप का दावा किया जा रहा है।
दरअसल, 'मां इंटी बंगारम' का सक्सेस सेलिब्रेशन किया गया। सामंथा रुथ प्रभु भी इस केक कटिंग सेलिब्रेशन में पहुंचीं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इसमें उनका लुक कुछ ऐसा दिखा, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें शुरू हो गई। फोटोज में एक्ट्रेस को स्काई ब्लू टी-शर्ट और ब्लू जीन्स में देखा गया। तस्वीरों में एक्ट्रेस का हल्का बेबी दिखने का दावा किया गया, जिसके बाद सामंथा के प्रेग्नेंसी की चर्चा शुरू हो गई।
सामंथा रुथ प्रभु की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आने के बाद लोग काफी रिएक्शन्स दे रहे हैं। कमेंट्स में लोग उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैं सामंथा के लिए काफी खुश हूं।' दूसरे ने संशय जताते हुए लिखा, 'एआई तो नहीं है।' वहीं, कुछ लोगों ने तंज कसते हुए नागा चैतन्य को विश किया। इसके साथ ही कई यूजर्स ने आशंका जताते हुए लिखा कि ये वेट गेन भी हो सकता है। हालांकि, इस मामले को लेकर अभी तक एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है और ना ही प्रेग्नेंसी को लेकर उनकी या फिर राज की ओर से कोई ऑफिशियल ऐलान किया गया है।
गौरतलब है कि सामंथा रुथ प्रभु ने पिछले साल राज निदिमोरू से दूसरी शादी की थी। कपल ने निजी समारोह में सात फेरे लिए थे। सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर कर एक्ट्रेस ने फैंस को हैरान कर दिया था। कपल ने 1 दिसंबर, 2025 को फेरे लिए थे. सामंथा और राज दोनों ही तलाकशुदा हैं। उनकी ये दूसरी शादी थी।