स्कूली बच्चों ने बॉलीवुड अभिनेताओं के मास्क पहनकर दिया स्वच्छता का संदेश

आगरा। अभिनेताओं के मास्क और पेठा मैस्काट पहनकर स्कूल के बच्चों ने नगर निगम की सहयोगी संस्था संवेदना डेवलपमेंट सोसायटी टीम के सहयोग से शाहगंज स्थित शंकरगढ़ की पुलिया बाजार में रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग कम करने और उनके स्थान पर कपड़े से बने थैले का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। 

Oct 23, 2024 - 20:45
 0
स्कूली बच्चों ने बॉलीवुड अभिनेताओं के मास्क पहनकर दिया स्वच्छता का संदेश
बालीवुड अभिनेताओं के मास्क पहनकर स्वच्छता रैली निकालते स्कूली बच्चे।

पेठा मैस्कॉट लोगों के मध्य चर्चा का विषय बना, जिसके माध्यम से आगरा में बनने वाले पेठे से निकलने वाले कचरे को इधर उधर खुले में फेंकने के बजाय नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा गौशाला द्वारा चलाए जा रहे वाहनों को देने के लिए आग्रह किया गया ताकि गौसेवा भी की जा सके और कूड़े की बढ़ती मात्रा को भी कम किया जा सके ।

नगर निगम की ओर से कचरा प्रबंधन के लिए हो रहे व्यापक प्रयास

आगरा नगर निगम गीले और सूखे कूड़े के प्रबंधन के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इनमें सेमिनार और वर्कशॉप के माध्यम से नागरिकों को कचरा प्रबंधन के महत्व और तरीकों के बारे में जानकारी देने के साथ ही
स्कूलों में विशेष कार्यशालाएं चलाकर बच्चों को कचरा पृथक्करण और पुनर्नवीनीकरण के महत्व के बारे में सिखाया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय समुदायों में विशेष कैंपेन आयोजित कर उन्हें सही कचरा प्रबंधन के तरीके समझाए जाते हैं।

इस प्रकार की पहल से न केवल कचरा प्रबंधन में सुधार हो रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। नागरिकों की भागीदारी से स्वच्छता और शहर की सुंदरता में वृद्धि हो रही है।