येलो साड़ी में ‘चांदनी’ बनकर शूटिंग पर पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

मुंबई। शिल्पा शेट्टी इन दिनों एक डांस रिएलिटी शो को जज कर रही हैं। हाल ही में सेट पर वो चांदनी बनकर पहुंचीं। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस भी एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे।

Aug 18, 2025 - 22:26
 0
येलो साड़ी में ‘चांदनी’ बनकर शूटिंग पर पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी हर दिन मुंबई में किसी ना किसी जगह पर स्पॉट की जाती हैं। वहीं सोमवार के दिन पैप्स ने उन्हें शूटिंग पर कैप्चर किया। शूटिंग पर शिल्पा शेट्टी येलो साड़ी पहनकर पहुंची थी। उनका ये लुक बहुत ही स्पेशल भी है क्योंकि य़े श्रीदेवी से इंस्पायर्ड है।

दरअसल शिल्पा शेट्टी ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म ‘चांदनी’ के लुक को रीक्रिएट किया है। शिल्पा शेट्टी ने येलो साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने लाइट मेकअप, मैचिंग चूड़ी और माथे पर बिंदी लगाई। 
एक्ट्रेस ने अपना ये लुक गले में मोतियों का माला पहनकर पूरा किया है। तस्वीरें देख फैंस को श्रीदेवी की याद सताने लगी है।

शिल्पा ने भी अपने लुक में इतराते हुए पैपराजी को कई सारे पोज दिए, जिसपर पैप्स ने भी उनकी तारीफ की। शिल्पा शेट्टी इन दिनों एक डांस रिएलिटी शो को जज कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव हैं।