एसएन में गर्दन के दुर्लभ और विशाल ट्यूमर की सफल सर्जरी

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने एक दुर्लभ और विशाल इंट्रामस्कुलर नेक ट्यूमर की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह ट्यूमर 60 वर्षीय मरीज की गर्दन में था, जो प्रमुख धमनियों को घेरते हुए गर्दन के पीछे के त्रिभुज के मांसपेशियों से जुड़ा हुआ था। 

Nov 12, 2024 - 18:09
 0
एसएन में गर्दन के दुर्लभ और विशाल ट्यूमर की सफल सर्जरी
एसएन मेडिकल कालेज मरीज के गर्दन में दुर्लभ ट्यूमर की सर्जरी करने वाले डा. करन आर रावत और अन्य डाक्टरों के साथ मरीज।

- ऐसे ट्यूमर के मामले जापान, पौलैण्ड और उत्तरी अमेरिका में ही केवल तीन मिले हैं

दुनिया में ऐसे ट्यूमर के केवल तीन मामले जापान, पोलैंड, और उत्तरी अमेरिका में रिपोर्ट किए गए हैं और इस ट्यूमर का आकार 17 सेमी x 6 सेमी था।

इस सर्जरी का नेतृत्व सहायक प्रोफ़ेसर डॉ. करण आर. रावत के साथ सर्जरी विभाग की डॉ. कनिका बोरा, डॉ. प्रखर सिंह, डॉ. रेनू सिंह और एनेस्थेसिया टीम डॉ. भारती, डॉ. अनुभव, डॉ. आकाश, डॉ. रितिका ने किया। 

यह सर्जरी करीब-करीब शून्य रक्तस्राव के साथ हुई, जिसमें ट्यूमर को सावधानीपूर्वक अन्य संरचनाओं से अलग किया गया। डॉ. रावत ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज में ऐसे जटिल और दुर्लभ मामलों से निपटने के लिए सभी नवीनतम उपकरण और आधुनिक अधोसंरचना उपलब्ध हैं, जिससे यह सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

SP_Singh AURGURU Editor