हर किसी को झकझोर गया दो अधिकारियों का सुसाइड करना

आगरा। एयरफोर्स के फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल (32) की मौत के बाद पत्नी रेनू तंवर के आत्मघाती कदम ने सभी को झकझोर दिया है। रेनू तंवर के सुसाइड नोट को पढ़ने के बाद पुलिस भी मायूस हो गई। पति-पत्नी के प्रेम की यह घटना भी इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गई। पति की मौत से सदमे में आकर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में लिखा कि हम दोनों को अंतिम संस्कार साथ किया जाए और मेरा हाथ उनके हाथ में ही होना चाहिए।

Oct 17, 2024 - 14:41
Oct 17, 2024 - 16:04
 0
हर किसी को झकझोर गया दो अधिकारियों का सुसाइड करना

विदित हो कि एयरफोर्स कैंपस में रहने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल ने सोमवार की देर रात को आत्महत्या कर ली थी। उनकी पत्नी भी सेना में कैप्टन के पद है। वह दिल्ली में तैनात हैं। उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो वह सदमे में आ गई और उन्होंने भी अपने आवास में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। रेनू तंवर ने जो सुसाइट नोट लिखा उसे पढ़ने के बाद सभी की आंखों में आंसू आ गए। रेनू ने अपने पति के लिए लिखा कि मेरा अंतिम संस्कार उनके साथ ही करना। मेरा हाथ उनके हाथ में दे देना। सेना के अधिकारियों ने दोनों के सुसाइड करने के पीछे की वजह की जांच कर रहे हैं। अभी किसी की समझ नहीं आ रहा है कि दोनों के आत्मघाती कदम उठाने के पीछे क्या वजह हो सकती है। परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं दीनदयाल के शव का ताजगंज मोक्षधाम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया है।