पत्नी ने पति को जहर दे दिया, प्रेमी की खातिर रास्ते से हटाना चाहती थी

मुजफ्फरनगर। जिले के भंगेला गांव में एक युवती द्वारा अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए जहर दे दिया गया। गनीमत रही कि समय रहते अस्पताल पहुंचाये जाने से पति की जान बच गई।

Mar 29, 2025 - 14:08
 0
पत्नी ने पति को जहर दे दिया, प्रेमी की खातिर रास्ते से हटाना चाहती थी

पीड़ित पति के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

लोग अभी मेरठ की मुस्कान द्वारा अपने प्रेमी की खातिर पति की हत्या किए जाने और लाश को कई टुकड़ों में काटकर प्लास्टिक के ड्रम में बंद करने और उसमें सीमेंट भरने की सनसनीखेज घटना को भूले भी नहीं थे कि अब मुजफ्फरनगर की पिंकी का कारनामा सामने आ गया है। 

पिंकी के बारे में पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पिंकी ने शादी के बाद भी अपने प्रेमी से संबंध नहीं तोड़े। वह उससे घंटों बात किया करती थी। पति अनुज को जहर देने से पहले भी उसने अपने प्रेमी से लगभग पौने दो घंटे तक बात की थी। इसके बाद पति को कॊफी में मिलाकर दे दिया। 

कुछ समय बाद ही युवक की हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग दोस्तों की मदद से उसे खतौली के अस्पताल ले गये। वहां से मेरठ रैफर कर दिया गया। अब वह खतरे से बाहर है। 

यह घटना परिवारों को सबक देने वाली है जो अपनी बेटियों की शादी उसकी इच्छा के विपरीत कहीं और करा देते हैं। पिंकी के मामले में भी ऐसा ही हुआ है। वह शादी से पहले किसी और के साथ रिश्ते में थी, लेकिन परिवार ने दबाव में लेकर अनुज से उसकी शादी करा दी। नतीजा जो होना था, वही हुआ। 

शादी के कुछ दिन बाद ही अनुज और पिंकी में खटपट शुरू हो गई। जल्द ही अनुज को पता चल गया कि पिंकी के संबंध किसी और से हैं। अनुज ने पिंकी के व्हाटसएप से सच्चाई पता लगा ली। पिंकी और अनुज की शादी को अभी दो साल ही हुए हैं।