प्रिंसिपल पद से हटाने को डॊ. अनुराग शुक्ल ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को भी पार्टी बनाया

आगरा। आगरा कॊलेज के प्रिंसिपल पद से अपना चयन निरस्त किए जाने को डॊ. अनुराग शुक्ल ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। डा. शुक्ल ने इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय समेत कई अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों को पार्टी बनाया है। 

Dec 6, 2024 - 12:28
 0
प्रिंसिपल पद से हटाने को डॊ. अनुराग शुक्ल ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को भी पार्टी बनाया

जानकार सूत्रों के अनुसार शासन के उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा आगरा कॊलेज का प्रिंसिपल पद रिक्त घोषित किए जाने की सूचना मिलते ही डॊ. अनुराग शुक्ल आगरा से चले गए थे। अब जानकारी मिली है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग और प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशक के उस निर्णय को हाईकोर्ट में चेलैंज किया है, जिसमें उन्हें प्राचार्य पद से हटाया गया है। 

डॊ. अनुराग शुक्ल ने इस मामले में हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज, प्रदेश के प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, उच्च शिक्षा निदेशक, आगरा कॊलेज प्रबंध समिति की अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी और आगरा कॊलेज के कार्यवाहक प्राचार्य रह चुके डा. सीके गौतम को प्रतिवादी बनाया है। 

अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि डॊ. शुक्ल की याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए कौन सी तारीख नियत की है। वैसे अगले सप्ताह इस पर सुनवाई होने की उम्मीद है। 

SP_Singh AURGURU Editor