आगरा में सुर–ताल की त्रिवेणी: तीन दिवसीय अखिल भारतीय संगीतोत्सव शुरू, पहले दिन शास्त्रीय, सुगम और हिंदी फिल्म संगीत गायन में दिखी युवा प्रतिभाओं की चमक, कल वादन प्रतियोगिता

आगरा। शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा और युवा प्रतिभाओं के उत्साह का सजीव संगम उस समय देखने को मिला, जब जानकी संगीत संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय गायन, वादन एवं नृत्य प्रतियोगिता का शुभारम्भ बोदला रोड स्थित मंगलम बैंकेट हॉल में हुआ।

Dec 19, 2025 - 19:55
 0
आगरा में सुर–ताल की त्रिवेणी: तीन दिवसीय अखिल भारतीय संगीतोत्सव शुरू, पहले दिन शास्त्रीय, सुगम और हिंदी फिल्म संगीत गायन में दिखी युवा प्रतिभाओं की चमक, कल वादन प्रतियोगिता
जानकी संगीत संस्थान द्वारा आयोजित संगीतोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। दूसरे चित्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अरुण डंग, विशिष्ट अतिथि कर्नल कुंजरू, हरीश भदौरिया, सुभाष सक्सेना, सुशील सरित तथा अध्यक्ष प्रो. आन्शवना सक्सेना ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

शास्त्रीय संगीत से जीवित रहेगी आगरा घराने की परंपरा

संगीत प्रेमी अरुण डंग ने इस मौके पर कहा कि भागदौड़ भरे वर्तमान युग में बच्चों और युवाओं को शास्त्रीय संगीत से जोड़ने वाले ऐसे आयोजन आगरा घराने की परंपरा को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। लगभग 300 प्रतिभागियों को तीन दिनों तक मंच देना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

पहले दिन गायन प्रतियोगिताओं में दिखा सुरों का शिखर

अध्यक्ष प्रो. डॉ. आन्शवना सक्सेना ने बताया कि आगरा कल्चरल एसोसिएशन के सहयोग से चार वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शास्त्रीय गायन के  बाल वर्ग में प्रथम हिमांशु, द्वितीय रौनक बोधवानी व दिव्यांका, तृतीय शिवांश ध्याना, किशोर वर्ग में प्रथम साहिल, द्वितीय अथर्व, तृतीय विशेष व हर्षित, युवा वर्ग में प्रथम खुशी, द्वितीय गुरशीन कौर और ज्येष्ठ वर्ग में प्रथम सोहिनी, द्वितीय अनीता त्यागी रहे।

सचिव लवेश अग्रवाल ने बताया कि सुगम गायन प्रतियोगिता के बाल वर्ग में प्रथम शिवांश, द्वितीय आरोही व रौनक, तृतीय आराध्या तिवारी, पीहू अग्रवाल व रौनक बोधवानी, किशोर वर्ग में प्रथम पलक विश्वकर्मा, द्वितीय अथर्व गिरी, तृतीय निधि सिंह, युवा वर्ग में प्रथम रिया चौहान, द्वितीय संभव जैन व खुशी, तृतीय राहुल, ज्येष्ठ वर्ग में प्रथम अमनदीप सोनी, द्वितीय दिशा गर्ग रहे।

गायन प्रतियोगिताओं में कुल लगभग 300 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का संचालन सुशील सरित एवं आर.पी. सक्सेना ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नितेश सिंह ने दिया। निर्णायक मंडल में डॉ. संजय सिंह, डॉ. रूपाली गोखले, डॉ. आरती सिंह, डॉ. अमिता त्रिपाठी, सुभाष सक्सेना, धन्वंतरि पाराशर एवं डॉ. शैलजा मिश्रा शामिल रहे।

कल वादन प्रतियोगिता का रोमांच

संगीतोत्सव के दूसरे दिन यानि कल वादन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें शहर के बच्चों की ओर से शास्त्रीय एवं हिंदी फिल्म संगीत के अंतर्गत तबला, ड्रम, हारमोनियम, सितार, बांसुरी, गिटार, कांगो, वायलिन, सिंथेसाइज़र और पखावज की प्रस्तुतियां होंगी। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

SP_Singh AURGURU Editor