द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को देखने के बाद योगी ने यूपी में भी किया टैक्स फ्री

द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को अब यूपी में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे। इससे पहले कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है।

Nov 21, 2024 - 14:59
Nov 21, 2024 - 15:03
 0
द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को देखने के बाद योगी ने यूपी में भी किया टैक्स फ्री
लखनऊ के एक सिनेमाघर में अपने मंत्रिमंडल के साथियों के साथ द साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखते योगी आदित्यनाथ। दूसरे चित्र में साबरमती रिपोर्ट की एक झलक।
द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को देखने के बाद योगी ने यूपी में भी किया टैक्स फ्री

लखनऊ। फिल्म द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी कड़ी में कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। यह फिल्म साल 2002 में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में लगाई गई आग पर आधारित है।

इस फिल्म में मुख्य किरदार में विक्रांत मैसी और राशि खन्ना हैं। इस बीच फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी ने 19 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी।

इसी कड़ी में आज सीएम योगी आदित्यनाथ फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को देखने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य नेता मौजूद थे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है।

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से विक्रांत मैसी ने मुलाकात की थी। विक्रांत मैसी का मोहन यादव ने स्वागत किया और उन्होंने विक्रांत मैसी, राशि खन्ना व कैबिनेट के मंत्रियों संग द साबरमती रिपोर्ट देखी। सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है।

इसे लेकर सीएम मोहन यादव ने एक्स पर लिखा कि द साबरमती रिपोर्ट फिल्म में सच्चाई को बहुत साहस के साथ, बेबाकी से दिखाया गया है। झूठ की उम्र तब तक होती है, जब तक सच का सामना नहीं होता। राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद हरियाणा में भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।