मानव सुसाइड में पत्नी निकिता का पूरा परिवार संकट में, मां-बहन गिरफ्तार

आगरा। टीसीएस के मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में पुलिस की जांच तेज हो चुकी है। मानव शर्मा की पत्नी निकिता ही नहीं, पूरे परिवार पर ही शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

Mar 13, 2025 - 18:44
 0
मानव सुसाइड में पत्नी निकिता का पूरा परिवार संकट में, मां-बहन गिरफ्तार

इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही मानव की पत्नी निकिता, पिता और एक बहन भूमिगत हो गए थे। मंगलवार को पुलिस ने निकिता की एक बहन और मां को गिरफ्तार कर लिया। 

मामले की जांच कर रही सदर पुलिस के सामने इस मामले से जुड़े जो तथ्य अब तक सामने आए हैं, उससे एक बात साफ हो रही है कि मानव शर्मा को 23 फरवरी को उसके बरहन स्थित ससुराल में बुरी तरह डराया और धमकाया गया था। मानव के ससुराल वालों को पता चल चुका था कि मानव और निकिता आपसी सहमति से तलाक लेने की बात तय करके ही मुंबई से आगरा आए हैं। 

मानव की बहन आकांक्षा तो पहले दिन से आरोप लगा रही हैं कि उनका भाई मानव जब अपनी पत्नी निकिता को ससुराल में छोड़ने गया था, उसी दौरान उसके ससुरालीजनों ने उसे धमकाया था कि तलाक दिया तो उसके माता-पिता को जेल भिजवा देंगे। इसी को लेकर मानव अत्यधिक तनाव में आ गया और उसने 24 फरवरी को तड़के लाइव होकर सुसाइड कर लिया। 

निकिता और उसके पिता व बहन के भूमिगत होने से पुलिस का संदेह और बढ़ गया। इन लोगों ने हाईकोर्ट में रिट दायर कर राहत पाने की कोशिश की, लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली है। इस बीच पुलिस ने निकिता की एक बहन और मां को पकड़ने में कामयाबी पा ली।