आपके सितारेः मंगलवार, 26 अगस्त 2025 का राशिफल
26 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। कानूनी मामलों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी काम को लेकर अनदेखी न करें। संतान की पढ़ाई-लिखाई में यदि कोई समस्या आ रही थी, तब वह भी दूर होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलवाएगी। करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बैगनी, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- पारिवारिक रिश्तों में समानता बनाए रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें। प्रेम और सहयोग की भावना मन में बनी रहेगी। कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। समय का सदुपयोग करें।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- व्यापार में समझदारी दिखानी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी दूर रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। गरीबों की सेवा के लिए कुछ धन भी लगाया जा सकता है।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- शासन प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार को आगे ले जाने के लिए योजना बनानी होगी और किसी के साथ पार्टनरशिप करने से बचें। कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिन्हें पहचानने की आवश्यकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से नई पहचान मिलेगी और जी तोड़ मेहनत करेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। घर के रिनोवेशन का काम शुरू किया जा सकता है। धार्मिक कामों के प्रति आस्था बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- शारीरिक समस्याओं को लेकर लापरवाह न रहें। वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा और किसी को उधार देने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मिलेगा। महत्वपूर्ण कामों को समय से निपटाएं। जीवनसाथी से वाद-विवाद में ना पड़ें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- बिजनेस में पार्टनरशिप न करें, बहुत ही देखभाल कर करें। माताजी से कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत हो सकती है। यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे समय रहते पूरा करें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में मनपसंद काम मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- कोई जोखिम भरा काम न करें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। यदि कोई पहले का लेनदेन चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ विश्वास काफी गहरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। माताजी की सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- किसी वाद-विवाद से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई झूठा आरोप लग सकता है। कुछ नया सीखने के बाद पूरा ध्यान देंगे। किसी बात पर बहुत ही सोच विचारकर बोलने की आवश्यकता है। संतान के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। बड़ों के प्रति आदर व सम्मान बना रहेगा। वाहनों के तरफ से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-27 अगस्त 2025 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2082, शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: चतुर्थी अपराह्न 03:44 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी रहेगी।
चंद्र राशि: शाम 07:21 बजे तक कन्या, तत्पश्चात तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र प्रातः 06:04 बजे तक, तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा।
योगः शुभ मध्याह्न 12:35 बजे तक, तत्पश्चात शुक्ल योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 बजे से मध्याह्न 12:47 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:56 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:44 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज-त्योहार: मलयालम विनायक चतुर्थी, गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः अपराह्न 03:44 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।