आपके सितारेः 25 अप्रैल 2025 का राशिफल
25 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 अप्रैल, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आपका रुका हुआ कोई पुराना कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में पदोन्नति मिलने का योग बन रहा है। आज का दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आने वाला है। परिवार में आपसी सामंजस्य से देखने को मिलेगा। परिवार के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- हालांकि आज कुछ विशेष कार्य के लिए आपका चयन किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी, अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज व्यर्थ के विवाद से दूर रहें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। पार्टनर से मतभेद बढ़ सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 11
मिथुन :- आप व्यर्थ के कार्यों में उलझे रहेंगे, जिस कारण आपका समय और धन व्यय होगा। आज किसी भी बात पर क्रोधित होना आपके लिए अच्छा नहीं होगा, कुछ बातों को इग्नोर करें। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनरशिप पर विचार करके ही कोई कार्य करें। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। किसी को धनराशि उधार के रूप में देना आपके लिए परेशानी का बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :- आज आप विवादों से दूर रहें। प्रशासनिक क्षेत्र में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं, कार्यक्षेत्र में अपने शत्रु वर्ग से काफी परेशान रहेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज स्थिति ठीक रहेगा, हालांकि परिवार में मतभेद की स्थिति बनी रहेगी। पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता मन में रहेगी, आज यात्रा आदि में सावधानी रखें। प्रॉपर्टी निवेश के लिए समय अच्छा है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- आज परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। दिन खुशियों से भरा रहेगा, घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज परिवार में माता-पिता भाई बंधु किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार क्षेत्र में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आज पार्टनरशिप करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या :- किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा, आय के नए स्रोत आपको प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे, आज आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। परिवार में भाई-भतीजे से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। कुल-मिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किये गए निवेश से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिस कारण आप कुछ परेशान नजर आएंगे। आज कार्य के चक्कर में आपको बाहर की लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसम के हिसाब से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, परिवार में समय अनुकूल रहेगा। पार्टनर का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में आज कुछ समस्याएं सामने आएंगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक :- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अपने अधिकारियों से संबंध अच्छे रखने होंगे, वाणी पर संयम रखना आपके लिए अच्छा होगा। आज के दिन आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाह रहे हैं, तो साथियों को मन की बात किसी से शेयर न करें। परिवार के आंतरिक मामलों को सुलझाने में आज आप सफल होंगे, कोर्ट-कचहरी की विवाद से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-1
धनु :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, आज आप कोई विशेष बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
मकर :- आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा, स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं, विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा आदि हो सकता है, वाहन का उपयोग संभाल कर करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
कुम्भ :- आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा, आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है, विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में न करें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में पार्टनर से मतभेद बढ़ सकते हैं, वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- कत्थई भाग्यशाली अंक- 1
मीन :- आप अपने मित्रों साथियों के साथ किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। अपने सामान आदि की रक्षा रखें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर खान-पान पर ध्यान रखें, व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत की योजना बन सकती है। नौकरी वर्ग में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
-26 अप्रैल 2025 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: वैशाख मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: त्रयोदशी प्रात: 08:27 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी कल प्रात: 04:49 बजे तक, तत्पश्चात अमावस्या तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- कल तड़के 03:39 बजे तक मीन तत्पश्चात मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र आज प्रात: 06:27 बजे तक, तत्पश्चात रेवती रहेगा।
योगः वैधृति प्रात: 08:42 बजे तक, तत्पश्चात विषकुम्भ योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:50 बजे से मध्याह्न 12:43 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:45 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:48 बजे।
राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: मासिक शिवरात्रि।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः प्रात: 06:27 से रात्रि 08:40 बजे तक।
पंचकः चल रहे हैं।
मूल: प्रात: 06:27 बजे से प्रारम्भ।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।