आपके सितारेः 26 अप्रैल 2025 का राशिफल
26 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 अप्रैल, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- आपको आज पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बनाकर चलना होगा नहीं तो जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप अपने काम से काम रखें और दूसरों के मामलों में कुछ भी बोलने से बचें। वैसे आज कारोबार में आपको अच्छी डील मिल सकती है। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला है तो इसमें आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ
भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- आज पिता और घर के बड़ों से भी सहयोग मिल सकता है। आज की अच्छी बात है कि आपका वैवाहिक जीवन आज सुखद होगा और आपकी किसी चली आ रही परेशानी का समाधान परिवार के सहयोग से हो जाएगा। नौकरी में आज आप अपने काम के प्रति सजग रहेंगे और अधिकारी वर्ग से तारीफ भी प्राप्त कर सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में आज वृषभ राशि के छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- साझेदारी में कोई काम करने से भी आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आप चाहें तो आज कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। करियर को लेकर आपको कोई शुभ परिणाम मिल सकता है। लेकिन आपको आज कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम करना होगा नहीं तो किसी गलती की वजह से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और उपहार भी प्राप्त कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा
भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- परिवार में जीवनसाथी से प्रेम और तालमेल बना रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको आज कुछ परेशानी हो सकती है। पिता के मार्गदर्शन और सहयोग से आपको आज फायदा मिल सकता है। आपको आज बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। खर्च पर आपको कंट्रोल करने की जरूरत है। कुछ शुभ काम पर भी व्यय होने का योग है।
भाग्यशाली रंग- मटमेला
भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- आपको उपहार के रूप में कोई प्रिय और मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो आज आपको बहुत ही अच्छे से रिसर्च करके ही लेनदेन करना चाहिए। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव अथवा दूरी का अहसास हो सकता है। नौकरी में काम का दबाव रहेगा, लेकिन आपको आज सतर्क भी रहना होगा कोई आपको धोखा भी दे सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- नौकरी में आपकी स्थिति आज अच्छी रहेगी और अगर आपने पूर्व में कोई निवेश किया है तो इसका शुभ परिणाम आपको मिल सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती आज परिवार वालों के सामने आ सकती है जिससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपको आज आर्थिक मामलों में बिजनेस में लाभ मिलेगा। आपका फंसा हुआ धन भी आपको आज मिल सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा
भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी प्रगति के रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और आपको आज नौकरी में कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। यदि आपको संतान की शिक्षा से संबंधित कोई चिंता थी तो वह भी दूर हो जाएगी। आपको आज पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर
भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- आपकी मुलाकात आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है जिससे आपको आज फायदा मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को विरोधियों से सतर्क रहना होगा। साथ ही आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा, कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- वैवाहिक जीवन में आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी से आपका मतभेद हो सकता है। व्यापार में यदि आपने पार्टनरशिप में कोई काम किया है तो आपको आज सतर्क रहना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने में दिक्कत आएगी। कार्यस्थल पर अगर कोई आपको सलाह देता है तो आपको सोच समझकर उस पर आगे बढने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर
भाग्यशाली अंक- 3
मकर:- आपको कोई काम अटक जाने से आपको आज चिंता हो सकती है। आपको आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। संतान के करियर और स्वास्थ्य से संबंधित किसी बात को लेकर आज आप चिंतित हो सकते हैं। आपको आज अपनी वाणी और क्रोध पर भी कंट्रोल करना होगा, जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे तो नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमेला
भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे थे तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने के लिए जो लोग प्रयास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिल सकती है। विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से आपको आज सहयोग प्राप्त हो सकता है। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह भी समाप्त हो जाएगा।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- नौकरी में आज आपको अधिकारियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में भी आज के दिन मीन राशि के जातक लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपकी राशि में चंद्रमा के साथ राहु और शनि भी विराजमा हैं ऐसे में फैसला सोच समझकर लें और भावुकता पर नियंत्रण रखें। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। आपको आज धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी
भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित
मोबाइलः 9893118788
-27 अप्रैल 2025 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: वैशाख मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: अमावस्या रात्रि 01:00 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अश्वनी नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:38 बजे तक, तत्पश्चात भरणी रहेगा।
योगः प्रीति अर्द्धरात्रि 12:19 बजे तक, तत्पश्चात आयुष्यमान योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:50 बजे से मध्याह्न 12:43 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:45 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:48 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: वैशाख अमावस्या।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः समाप्त हो गए।
मूल: चल रहे हैं।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।