आपके सितारेः 02 फरवरी 2025 का राशिफल
02 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 03 फरवरी 2025 का पंचांग भी।

मेष:- आज स्वास्थ्य पर मौसम की प्रक्रिया होगी। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। मेहनत के चलते भाग्य चमकेगा और घर गृहस्थी का सुख मिलेगा।
शुभ रंग : गेरुआ।
उपाय: मिट्टी पर बैठकर स्नान न करें। स्नान करते समय नंगे तलवे भूमि पर नहीं बल्कि पत्थर या लकड़ी पर होने चाहिए।
शुभ व्यापार: जल्दी खराब होने वाले सामान।
वृष:- आज बदलते माहौल से सतर्क रहें। समय अनुकूल रहेगा। बढ़ती जिम्मेदारियां को संभालेंगे। विरोधी पर नजर रखें। घर गृहस्थी का विचार पूरा हो जाएगा।
शुभ रंग: भूरा।
उपाय: घर की छत पर लकड़ी, ईंधन और चौखट व्यर्थ न रखें।
शुभ व्यापार: तेल रिफाइनरी।
मिथुन:- आज सुखद समाचार मिलेगा। बनते और बदलते परिवेश में सावधान रहें। अधिकारी की हां में हां मिलाते रहें।
शुभ रंग: बैंगनी।
उपाय: अपने गुरु का सम्मान करें।
शुभ व्यापार: इंटीरियर डेकोरेशन।
कर्क:- आज कार्य क्षेत्र में कामकाज की रूपरेखा बनेगी। लाभ की रूपरेखा बनेगी। कार्य आरंभ कीजिए। भाग्य और मेहनत के चलते सितारा चमकेगा।
शुभ रंग: मूंगिया।
उपाय: परस्त्रीगमन न करें, कामुकता से बचें अर्थात संयम से रहें।
शुभ व्यापार: प्रिंटिंग प्रेस।
सिंह:- आज घर का झंझट सुलझेगा। शादी में जाने का निमंत्रण मिलेगा। बढ़ते उत्तरदायित्व को निभाएंगे। प्रतियोगिता परिणाम श्रेष्ठ निकलेगा।
शुभ रंग: पीला।
उपाय: काली गाय की सेवा करें।
शुभ व्यापार: इंजीनियरिंग फर्में।
कन्या:- आज बढ़ते उत्तरदायित्व को संभालेंगे। समय की नजाकत को ध्यान में रखें। घर में नए मेहमान के आने की खुशी होगी।
शुभ रंग: दूधिया सफेद।
उपाय: किसी से धोखा, जालसाजी न करें।
शुभ व्यापार: मंत्री।
तुला:- आज विरोधी से सावधान रहें। कोई तुम्हें गुमराह करने की कोशिश करेगा। समय को ध्यान में रखें। आलस्य प्रमाद से बचें।
शुभ रंग: मैटल।
उपाय: वीरान जगह पर भूमि के नीचे सुरमा दबाएं।
शुभ व्यापार: जुताई।
वृश्चिक: आज सुख उपभोग की वस्तुएं खरीदी जाएंगी। व्यवसाय की रुकावटें दूर होगी। दोस्तों के साथ मटरगश्ती का समय मिलेगा।
शुभ रंग: सिल्वर।
उपाय: दूध या दही का तिलक लगाएं।
शुभ व्यापार: चर्म उद्योग।
धनु:- आज भूमि, वाहन आदि का लेन-देन फायदेमंद रहेगा। पुराने रोग ऋण से छुटकारा मिल जाएगा। कहीं से शुभ समाचार आएगा।
शुभ रंग: काला।
उपाय: तेल में अपना मुंह देखकर सरसों के तेल का भरा बर्तन पानी के भीतर जमीन के नीचे दबाएं।
शुभ व्यापार: व्यापारी।
मकर: आज मान सम्मान बढ़ेगा। कानूनी विवाद से मुक्ति हो जाएगी। लंबी लाभकारी योजना में पूंजी खर्च होगी। लाभ खर्च का संतुलन बना रहेगा।
शुभ रंग: हरा।
उपाय: संतान के जन्म लेने पर मीठा न बांटें, यदि बांटें तो उसमें थोड़ा नमक लगा दें।
शुभ व्यापार: थियेटर।
कुंभ:- आज धार्मिक यात्रा में खुश रहेंगे। कार्य पूर्ति का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। रोजमर्रा के कामों में तरक्की होगी। मंगलोत्सव की सूचना मन को खुश करेगी।
शुभ रंग: मेरून।
उपाय: मांस और शराब सेवन न करने पर आयु दीर्घ होगी।
शुभ व्यापार: वकालत।
मीन:- आज मेहनत के चलते आगम प्राप्ति की नई रूपरेखा बनेगी। व्यर्थ वाद-विवाद से बचें। आमदनी का नया रास्ता खुलेगा। स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव पड़ेगा।
शुभ रंग: गुलाबी।
उपाय: कुएं में कच्चा दूध गिराएं।
शुभ व्यापार: होटल।
-डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान,शॉप नं. 21, ब्लॉक नं. 25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस, आगरा।
परामर्श समयः- प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो० 9412343560 , 7669288638
पंचांगः सोमवार, 03 फरवरी 2025
विक्रम संवत: 2081
सूर्य उत्तरायण: सूर्य उत्तरगोल में।
माघ मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि :षष्ठी रहेगी।
नक्षत्र :रेवती रात्रि 11:16 बजे तक, उपरांत अश्विनी रहेगा।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।
योग: साध्य योग रहेगा।
चंद्रमा मीन राशि रात्रि 11:16 बजे तक, उपरांत मेष राशि।
पर्व: नहीं है।
पंचक रात्रि 11:16 बजे पर समाप्त।
राहुकालम: प्रातः 8 बजकर 28 मिनट से 9 बजकर 50 मिनट तक।
अग्निवास: आकाश में।
भद्रावास: मृत्युलोक में।
ग्रह गोचर: सूर्य मकर राशि, मंगल मिथुन, बुध मकर राशि, बृहस्पति वृष राशि, शुक्र मीन राशि, शनि कुंभ राशि, राहु मीन राशि, केतु कन्या राशि आदि नवग्रह गोचर कर रहे हैं।