आपके सितारेः सोमवार 23 जून 2025 का राशिफल
23 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 24 जून, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- पारिवारिक कार्यों में घर के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा, और काम की सराहना होगी। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढेगा। धर्म अध्यात्म में रुचि बढेगी। बच्चों के साथ कहीं घूमने का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन मे प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। कुछ रचनात्मक काम पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :- दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद समय अनुकूल होगा। कहीं से आर्थिक लाभ की प्राप्ति संभव है। ससुराल पक्ष से भी आर्थिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक तनाव दूर करने में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – बैगनी, भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन :- सोच और काम की दिशा में बदलाव हो सकता है। बच्चों की शिक्षा और भविष्य को लेकर गंभीरता बनी रहेगी। करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। जीवनसाथी से चल रहा तनाव दूर हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1
कर्क :- कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहेगा, कमाई बढेगी। सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है, चोट लगने की आशंका है। भाई बहनों से मतभेद संभव, क्रोध पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में छोटी बात से तनाव हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :- कई मामलों में फैसले पक्ष में रहेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। कोई नया काम शुरू हो सकता है। यात्रा और वाहन चलाते समय सतर्क रहें। पेंडिंग कार्य पूरे होंगे। पिता और पैतृक पक्ष से लाभ संभव।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :- कुछ नया काम और तकनीक अपनाकर लाभ पाने का प्रयास सफल रहेगा। गलतियों को सुधारने का अवसर मिलेगा। कमियों का विश्लेषण कर सुधार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। बिजनेस में लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3
तुला :- जीवनसाथी से चला आ रहा तनाव दूर हो सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सम्मान और पद प्राप्त होगा। कोई अटका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक :- पारिवारिक उलझन के कारण तनाव संभव है। किसी अटके काम को आज पूरा करना होगा। किसी उपकरण की खराबी से धन और समय व्यय हो सकता है। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता रहेगी।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6
धनु :- कार्ययोजना सफल होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। व्यवसाय में कमाई के अच्छे योग हैं। धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी होगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7
मकर :- पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा, मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। खर्च बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य की देखभाल जरूरी।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ :- सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लिया जा सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ संभव। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18
मीन :- भौतिक सुख साधनों का लाभ मिलेगा। साहस और परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। नया घर, दुकान आदि खरीदने की योजना बन सकती है। निजी मामलों में संयम जरूरी है। वरिष्ठों से सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12
Bottom of Form
Bottom of Form
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-24 जून 2025 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: आषाढ़ मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: चतुर्दशी शाम 06:59 बजे तक, तत्पश्चात अमावस्या तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: रात्रि 11:45 बजे तक, वृषभ तत्पश्चात मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र मध्याह्न 12:54 बजे तक, तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।
योगः शूल प्रात: 09:36 बजे तक, तत्पश्चात गण्ड योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 से मध्याह्न 12:48 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:26 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:15 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: रोहिणी व्रत।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः प्रात: 08:33 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।