आपके आज के सितारे, राशिफल 10 नवंबर 2024

10 नवंबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद मिश्र से- आपके आज के सितारे। साथ में देखिए 11 नवंबर 2024 का पंचांग भी।

Nov 10, 2024 - 10:23
 0
आपके आज के सितारे, राशिफल 10 नवंबर 2024

मेष : आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।  धन,संपत्ति, सुख सुविधा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में उच्च पदस्थ व्यक्ति से मुलाकात होगी। रोजगार की तलाश पूरी होगी।

वृष: आज किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।  कार्य  क्षेत्र में सहयोगियों से अकारण अनबन हो सकती है। व्यापार में लापरवाही भारी पड़ सकती है। यात्रा में सावधानी बरतें। 

मिथुन: आज मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है।  परीक्षा प्रतियोगिता में कोई बाधा आ सकती है।  दांपत्य जीवन में सुखद घटना घट सकती है। नवीन व्यापार शुरू कर सकते हैं।

कर्क: आज किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। कैरियर संबंधी समस्या को लेकर तनाव में रह सकते हैं। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। तनाव से बचें।

सिंह: आज किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा करना घातक सिद्ध हो सकता है।  व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। 

कन्या: आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं।  दूर देश में बसे किसी विपरीत साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।  परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। 

तुला: आज मन में खुशी का भाव रहेगा। कोई पुरानी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है।  भूमि, भवन, वाहन के क्रय विक्रय की योजना बनेगी। 

वृश्चिक: आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है।  खेल जगत से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम प्रसंग में कुछ सुख समय व्यतीत बीतेगा।

धनु: आज किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से घनिष्ठता बढ़ सकती है। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।  सहोदर बहन भाइयों के साथ संबंध सुधरेंगे। 

मकर: आज वाहन तीव्र गति से ना चलाएं । स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। कार्य क्षेत्र में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।  प्रेम विवाह की योजना सफल होगी।

कुम्भ: आज किसी प्रियजन का घर आगमन होगा। धन संपत्ति भोग विलास की वस्तुओं की प्राप्ति होगी। किसी वरिष्ठ परिजन से व्यापार में सहयोग प्राप्त होगा। पशुओं के क्रय से धन लाभ होगा। 

मीन: आज मन कुछ अशांत रहेगा। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है।  अतिरिक्त तनाव न लें।  अपने कार्य पर ध्यान दें।  सुरक्षा में लगे लोगों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। अविवाहित लोगों को मनपसंद जीवन साथी मिलेगा।


-डॉ. अरविन्द मिश्र,
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद, 
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, संजय प्लेस आगरा। 
परामर्श समय दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक।
मो० 9412343560

11 नवंबर 2024 का पंचांग 

वारः  सोमवार 

विक्रम संवतः 2081

शक संवतः 1946

माह/पक्ष: कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष 

तिथि: दशमी सायं 6:46 मिनट तक तत्पश्चात एकादशी रहेगी। 

चंद्र राशि :कुंभ राशि रहेगी । 

चंद्र नक्षत्र : शतभिषा प्रातः 9:39 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा । 

योग : व्यघात योग रात्रि 10:35 मिनिट तक तत्पश्चात हर्षण योग रहेगा। 

अभिजित मुहूर्तः प्रातः 11:40 से 12:30  

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं  । 

सूर्योदयः प्रातः 6:40

सूर्यास्तः  सायं 5:27

राहूकालः प्रातः 8:00 से 9:21 मिनट तक ।

तीज त्योहार : आशा दशमी ,आरोग्य व्रत,कंस वध लीला ( मथुरा)। 

भद्राः नहीं है  । 

पंचकः चल रहे है ।

SP_Singh AURGURU Editor