कटरीना कैफ और विक्की कौशल घर से दूर मनाएंगे नए साल का जश्न

मुंबई। विक्की कौशल और कटरीना कैफ नया साल सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं। उन्हें आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों कहां पर गए हैं, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

Dec 29, 2024 - 19:04
 0
कटरीना कैफ और विक्की कौशल घर से दूर मनाएंगे नए साल का जश्न


वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल को आखिरी बार 'बैड न्यूज' में देखा गया था। इसमें तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी थे। अब विक्की को 'छावा' में देखा जाएगा, जो अगले साल रिलीज होगी। उनके पास संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' भी है, जिसमें वो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे। कटरीना ने अभी अपनी फिल्म अनाउंस नहीं की है। उन्हें 'मैरी क्रिसमस' में देखा गया था।

कटरीना फिलहाल पर्दे से दूर हैं। उनके पास 'जी ले जरा' और 'टाइगर वर्सेस पठान' फिल्म है, लेकिन फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' काफी समय से अटकी हुई है और 'टाइगर वर्सेस पठान' की शूटिंग में अभी काफी वक्त बाकी है।

विक्की और कटरीना ने 9 दिसंबर 2021 को हिंदू रीति-रिवाज से राजस्थान में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था, लेकिन कभी पब्लिकली अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई थी। दोनों ने चोरी-छिपे इश्क फरमाया था और फिर शादी कर ली।