सलमान की ट्रोलिंग पर अक्षय बोले- भाईजान की मेहनत को नजरंदाज न करें
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन फिल्म की रिलीज़ के साथ ही जब उन्हें सोशल मीडिया पर फिटनेस और अभिनय को लेकर ट्रोल भी किया गया। अभिनेता अक्षय कुमार ने सलमान खान के पक्ष में बोलकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।
अक्षय कुमार ने कहा, सलमान भाई का फिल्म इंडस्ट्री में योगदान बहुत बड़ा है। हर कलाकार के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम उनकी कड़ी मेहनत और लगन को नज़रअंदाज़ कर दें। ट्रोलिंग से किसी का हौसला नहीं टूटना चाहिए।
एक्टर सलमान खान ने भी आलोचनाओं का जवाब अपने अंदाज़ में दिया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे एक पेड़ पर चढ़ते हुए नज़र आ रहे हैं। इसके जरिए उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर चल रही बातों का सीधा जवाब दे दिया। उनके फैंस ने इस वीडियो को हाथों-हाथ लिया और जमकर तारीफ की। बता दें कि सलमान की फिल्म 'सिकंदर' बॊक्स ऒफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म का अब तक का कलेक्शन 107.71 करोड़ रुपये हो चुका है।
अक्षय और सलमान की यह पारस्परिक एकजुटता इस बात का इशारा करती है कि बॉलीवुड में कलाकारों को एक-दूसरे का समर्थन करते रहना चाहिए, खासकर तब जब वे आलोचनाओं के दौर से गुजर रहे हों।