केबीसी छोड़ेंगे बिग बी? ससुर अमिताभ की जगह ले सकती हैं बहुरानी ऐश्वर्या राय, शाहरुख धोनी भी चर्चा में

अमिताभ बच्चन अपने प्रोफेशनल काम को कम करने की इच्छा जताते हुए 'कौन बनेगा करोड़पति' छोड़ने की योजना बना रहे हैं। अब नए होस्ट के लिए शाहरुख़ खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और महेंद्र सिंह धोनी जैसे लोकप्रिय नामों पर विचार किया जा रहा है।

Mar 11, 2025 - 13:24
 0
केबीसी छोड़ेंगे बिग बी? ससुर अमिताभ की जगह ले सकती हैं बहुरानी ऐश्वर्या राय, शाहरुख धोनी भी चर्चा में

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा स्टार्स में से एक हैं। उनकी बेहतरीन और यादगार एक्टिंग ने दशकों तक दर्शकों का दिल जीता है। बड़े पर्दे पर चमकने के अलावा, उन्होंने फेमस शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) की होस्ट करके टेलीविजन पर भी अपना नाम बनाया है।

बिग बी 2000 के बाद से ही 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) का चेहरा रहे हैं, जब वह 57 साल के थे और वह कथित तौर पर वह शो से दूर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। 82 वर्ष की आयु में, अमिताभ बच्चन ने अपना कार्यभार कम करने की इच्छा जताई है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्होंने सीजन 15 के दौरान सोनी टीवी को बताया था कि यह होस्ट के तौर पर उनका अंतिम साल होगा। अब जब सीज़न 17 आने वाला है, तो नए होस्ट के नामों पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

उन्होंने लिखा था, 'समय आ गया है' तब से ही उनके रिटायरमेंट के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। केबीसी पर इन अफवाहों पर बात करते हुए उन्होंने क्लियर किया कि यह मैसेज रिटायरमेंट के बजाय उनके वर्क शेड्यूल को दिखाता है। नए होस्ट की तलाश शुरू हो चुकी है, जिसमें कई बड़े नामों पर विचार किया जा रहा है।

बताया जाता है कि शाहरुख खान को 'कौन बनेगा करोड़पति' के होस्ट के तौर पर ऑप्शन में रखा गया है। उन्होंने पहले भी शो को होस्ट किया था। हिंदी भाषी क्षेत्रों के 768 लोगों (408 पुरुष, 360 महिलाएं) के बीच किए गए सर्वेक्षण में शो के होस्ट के लिए जनता के जवाब को देखा गया।

शाहरुख खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और महेंद्र सिंह धोनी भी मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं। उनकी अपार लोकप्रियता और दर्शकों के साथ जुड़ाव इसमें बड़ा फैक्टर बनकर सामने आया है। हालांकि, केबीसी का अगला होस्ट कौन होगा, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फैंस और दर्शक इस बात की पुष्टि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि भारत के सबसे पसंदीदा शो में से एक की विरासत को कौन आगे ले जाएगा।