एक्मा को मिली नई टीम, संजय अग्रवाल ने संभाली अध्यक्ष की कमान

आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल्स एसोसिएशन (एक्मा) की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर कार्यभार संभाल लिया। एक्मा कार्यालय पर आयोजित समारोह में चुनाव अधिकारियों कन्हैया लाल गर्ग और राजकुमार जैन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। संजय अग्रवाल ने अध्यक्ष, बृज किशोर अग्रवाल ‘डब्बू’ ने महामंत्री और राजीव गुप्ता ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। नई कार्यकारिणी ने कपड़ा व्यापारियों के हितों की रक्षा, बाजार की समस्याओं के समाधान और व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प जताया।

Sep 25, 2026 - 20:38
 0
एक्मा को मिली नई टीम, संजय अग्रवाल ने संभाली अध्यक्ष की कमान
आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल्स एसोसिएशन (एक्मा) के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य शपथ ग्रहण करते हुए।

आगरा। आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल्स एसोसिएशन (एक्मा) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह एक्मा कार्यालय पर गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी कन्हैया लाल गर्ग और राजकुमार जैन ने सभी नए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह के दौरान संजय अग्रवाल ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। उनके साथ ताराचंद गोयल व राजीव अग्रवाल (उपाध्यक्ष), बृज किशोर अग्रवाल 'डब्बू' (महामंत्री), राजीव गुप्ता (कोषाध्यक्ष) तथा मोहन कुमार अग्रवाल व गौरव जिंदल (मंत्री) ने अपने-अपने पदों का कार्यभार संभाला।

शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय अग्रवाल और महामंत्री बृज किशोर अग्रवाल 'डब्बू' ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कपड़ा व्यापारियों के हितों की रक्षा करने, बाजार की समस्याओं का निस्तारण कराने और व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से ओम टंडन, सुनील विकल, टी.एन. अग्रवाल,अनिल जिंदल,रघुवीर सरन और किशन कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। अंत में चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया और उपस्थित सभी व्यापारी बंधुओं ने नई कार्यकारिणी को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं दीं।