प्रभास की फिल्म में हुई आलिया भट्ट की एंट्री, दीपिका पादुकोण हो सकती हैं आउट, फिल्म की चर्चा तेज
प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 AD के सीक्वल को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड भी हैं. लेकिन फिल्म से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद अब खबर है कि आलिया भट्ट इस फिल्म से जुड़ गई हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आलिया ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है लेकिन क्या वह दीपिका को रिप्लेस करेंगी या फिर उनका कोई अलग किरदार है।
नई दिल्ली। प्रभास की सुपरहिट फिल्म कल्कि 2898 AD के सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। साल 2024 में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिक की थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण नजर आए थे लेकिन अब फिल्म के सीक्वल यानी कल्कि एडी 2 से आलिया भट्ट का नाम जुड़ रहा है।
दीपिका पादुकोण पहले इस फिल्म का हिस्सा थीं लेकिन अब उन्हें इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है। अब उनके फिल्म छोड़ने के बाद खबर है कि अब आलिया भट्ट का नाम कल्ति 2 से जुड़ रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आलिया फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं।
दीपिका पादुकोण के फिल्म कल्कि एडी 2 से बाहर होते ही, आलिया भट्ट के फिल्म से जुड़ने की खबर सामने आई है। इस साइंस-फिक्शन यूनिवर्स का हिस्सा अब आलिया भट्ट हैं। कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट फिल्म में खास रोल है. लेकिन ये पहली बार होगा कि प्रभास और आलिया किसी फिल्म में साथ काम करेंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि फिल्म में आलिया भट्ट शूटिंग शुरू कर चुकी है। उनके हैराबाद में पांच दिन की शूटिंग की बात भी सामने आ रही है. लेकिन इस पर अभी कोई ऑफिशियली ऐनाउंसमेंट नहीं की गई है।