ऑटो चालकों के ईमानदार कार्य को मिला सम्मान, एसओएस की जेल चौपाटी में की गई सेवाभाव की सराहना
आगरा। सोल्जर्स ऒफ सोसाइटी (एसओएस) द्वारा जनपद कारागार में जेल चौपाटी फिर से शुरू की गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला जेल में आयोजित जेल चौपाटी में कई ऑटो चालकों को उनके उत्कृष्ट और ईमानदार कार्य को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके सेवाभाव की सराहना की गई।
एसओएस द्वारा आयोजित जेल चौपाटी में मुख्य अतिथि के रूप में जेल अधीक्षक हरि ओम शर्मा मौजूद रहे। जेल अधीक्षक ने ऒटो चालक नूर मोहम्मद, मोतीराम, नीरज तिवारी और शकील को उनके उत्कृष्ट एवं ईमानदार कार्य के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर बताया गया कि सम्मानित किये गये ऒटो चालकों ने किस प्रकार अपने ऒटो में छूटे यात्रियों के कीमती सामान को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया।
कार्यक्रम में ऑटो चालकों के कार्य और उनके योगदान की विशेष रूप से सराहना की गई। श्रीमती प्रमिला शर्मा एडवोकेट, श्रीमती दीपाली सिंह, अशोक यादव, डॉ. आभा मुद्गल, श्रीमती रीना यादव, श्रीमती लता शर्मा, डॉ. विपिन अग्रवाल, मुकेश तिवारी, डॉ. पंकज भाटिया, आनंद प्रकाश एवं प्रभाकर जी ने ऑटो ड्राइवरों के कार्य की सराहना की।
इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अंजु जैन और एसओएस के संस्थापक डॉ. नवीन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में ऑटो चालकों के ईमानदार और उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने तथा उनके योगदान को सम्मान देने पर जोर दिया गया।