उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास, प्रो. बघेल-खंडेलवाल ने रखी विकास कार्यों की आधारशिला
आगरा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि और त्वरित योजनांतर्गत 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास केंद्रीय राज्य मंत्री एवं आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया। आवास विकास कॉलोनी स्थित सेंट्रल पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों की शुरुआत की गई।
यह कार्यक्रम एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री एवं आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के साथ क्रेन के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी आगरा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण पाराशर, श्याम बाबू, कमल वाल्मीकि, विजय भदौरिया, नवीन गौतम, मनमोहन कुशवाह, रोहित कत्याल, मंडल अध्यक्ष अमित बंसल, राकेश शर्मा, योगेश दिवाकर, राहुल जैन, शिव शैलेंद्र, पार्षद निरंजन सिंह कैम, प्रवीना राजावत, अमित पटेल, भरत शर्मा, प्रेमदास चौधरी, गौरा देवी, पूजा गिर्राज बंसल, अमित दिवाकर, संजय राय, गजेंद्र पिप्पल, निशांत सिंह, रवि करोतिया, पूर्व पार्षद श्यामवीर सिंह, दीपक अग्रवाल, मनोज बघेल, अनिरुद्ध भदौरिया, सुधीर कुमार, नरेश राजपूत, साहूकार उपाध्याय, दिनेश गौतम सहित उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण तथा वरिष्ठ, महिला और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।