आपके सितारेः बुधवार, 11 नवम्बर 2026 का राशिफल और गुरुवार, 11 नवम्बर का पंचांग

11 नवम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 12 नवम्बर, 2026 का पंचांग भी।

Nov 11, 2026 - 06:55
 0
आपके सितारेः बुधवार, 11 नवम्बर 2026 का राशिफल और गुरुवार, 11 नवम्बर का पंचांग

मेष :- थोड़े भावुक भी रहेंगे जिसका लोग फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं इसलिए भावनाओं और भावुकता पर कंट्रोल करना होगा। जिन जातकों को माइग्रेन की समस्या है उनका अपना विशेष ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख सहयोग मिलेगा। माता की ओर से स्नेह और सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत के मामले में भी अपना ध्यान रखें। मौसम का प्रभाव सेहत पर दिख सकता है। फैमिली लाइफ में किसी भी बात पर अनावश्यक टोका टोकी करने से बचना होगा। आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा लेकिन खर्च भी बढ़ा हुआ है इसलिए बचत कर पाना कठिन होगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जो जातक उच्च शिक्षा के लिए किसी कोर्स में दाखिला लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको कामयाबी मिल सकती है। करियर में भी उम्मीद की नई रोशनी नजर आएगी। बुद्धि और कार्यकुशलता का फायदा दिखेगा। कोई मनोकामना भी पूरी होगी। संतान और जीवनसाथी की ओर से प्रसन्नता मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- मेहनत और भाग्य दोनों का साथ प्राप्त होगा। कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेंगे। अपने कई पेंडिंग काम निपटा सकते हैं। भाग्य लाभ के एक से अधिक स्रोत बना रहा है। किसी पूर्व परिचित के माध्यम से भी फायदा होगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- भाग्य परिश्रम से अधिक लाभ दिलाएगा। पैतृक धन संपत्ति का भी लाभ प्राप्त हो सकता है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम बन सकते हैं। नौकरी में दिन अनुकूल बीतेगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। सामाजिक सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- अतिउत्साह में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। छात्रों का मन विचलित रहेगा, शिक्षा में अरुचि हो सकती है जिससे बचना होगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा, कई लेनदेन निपटाने होंगे। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- वैवाहिक जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। किसी साझेदारी और जान पहचान के माध्यम से फायदा हो सकता है। मित्रों और सगे संबंधियों की मदद से भी लाभ मिलने का योग बना हुआ है। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे। कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे जो भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी कल का दिन लाभदायक रहेगा। जो जातक लोहा या धातु संबंधी काम करते हैं उनके लिए भाग्य का लाभ का संयोग बना है। प्रॉपर्टी के काम में भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- मित्रों और सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विदेशी स्रोत और माध्यम से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला है तो वह पक्ष में हो सकता है। किसी सगे संबंधी से सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- परिवार से सुख सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों से खुशी मिलेगी। संतान के भविष्य को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। जिन जातकों के मन में नौकरी में बदलाव का विचार आ रहा है उनको प्रयास करना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- अपने काम में सतर्क रहना होगा। कोई गलत फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। किसी की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए। शिक्षा के मामले में छात्रों को ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव रह सकता है।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- कमाई के साथ खर्च भी बना रहेगा। नौकरी में अपने काम से काम रखना चाहिए, दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। बिजनेस करने वाले जातकों को कानूनी मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। वाणी और व्यवहार कुशलता का फायदा मिलेगा इसलिए कार्यक्षेत्र में क्रोध को हावी नहीं होने देना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-12 नवंबर 2026 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवत्: 2083

शक संवत्: 1948

माह: कार्तिक।

पक्ष: शुक्ल।

तिथिः तृतीया शाम 06:09 बजे तक, उपरांत चतुर्थी रहेगी।

चंद्र राशिः वृश्चिक अपराह्न 02:19 बजे तक, उपरांत धनु राशि में रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः ज्येष्ठा नक्षत्र अपराह्न 02:19 बजे तक, उपरांत मूल नक्षत्र रहेगा।

योगः सुकर्मा योग कल प्रातः 04:26 बजे तक, उपरांत धृति योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:35 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:29 बजे।

राहुकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: गण्डमूल।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: चल रहा है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor