आपके सितारेः गुरुवार, 24 सितम्बर 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026 का पंचांग
24 सितम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 25 सितम्बर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- विरोधी और शत्रु प्रगति से मन ही मन ईर्ष्या कर सकते हैं। लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में कुछ दबाव हो सकता है, लेकिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- दोपहर बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के प्रति सजग रहें, कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- माता-पिता से सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपा का लाभ मिलेगा। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कामयाबी मिलेगी। कोई कीमती वस्तु मिल सकती है। शाम के समय वाहन चलाते हुए सतर्क रहना होगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- पार्टनरशिप में व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा रहेगा। बैंकिंग से संबंधित काम में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और उनके खानपान पर ध्यान देना होगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से परेशान कर रही कोई समस्या आज अधिक कष्ट दे सकती है। शाम का समय दोस्तों के साथ बिताएंगे, लेकिन खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। लंबे समय से घर में चल रही परेशानी का आज अंत हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में गुस्से पर काबू रखना होगा। शाम को अचानक धन लाभ हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। अधिक भागदौड़ के कारण मौसम का प्रतिकूल असर पड़ सकता है। सेहत के मामले में ध्यान रखना होगा। विदेश से व्यापार करने वालों को लाभदायक डील मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। वाद-विवाद में उलझने से बचना होगा। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। शाम का समय परिजनों के साथ बिताएंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- घर की जरूरतों पर धन खर्च होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। पैसों का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो सतर्कता का पूरा ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में परेशानी हो सकती है, इसलिए कानूनी मामलों में जोखिम लेने से बचना होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- नौकरी और कारोबार में लाभदायक मौका मिल सकता है। शाम को किसी मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में कुछ जरूरी बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- सेहत के मामले में ध्यान रखना होगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कोई बड़ी डील मिल सकती है। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी। संतान से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- वैवाहिक जीवन सुखद और आनंददायक रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। शाम का समय मनोरंजक बीतेगा। पड़ोसी और मित्र से सहयोग मिलेगा। माता-पिता से स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-25 सितंबर 2026 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह – भाद्रपद।
पक्ष – शुक्ल।
तिथि: चतुर्दशी रात्रि 11:06 बजे तक उपरांत पूर्णिमा रहेगी।
चंद्र राशि: कल प्रात: 05:33 बजे तक कुम्भ उपरांत मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र प्रात: 11:22 बजे तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद रहेगा।
योगः शूल अपराह्न 02:51 बजे तक उपरांत गण्ड योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:46 बजे से 12:34 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 06:08 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:12 बजे।
राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी, पंचक।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: चल रहे है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः रात्रि 11:06 बजे से कल प्रात: 10:46 बजे तक।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।