बिग बॉस में मनोज तिवारी की एंट्री संभव, सलमान के साथ करेंगे स्टेज साझा, बेटी के गाली-गलौज पर कर सकते हैं बात
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का वीकेंड धमाकेदार होने वाला है। शो को लेकर चर्चा है कि इस बार मनोज तिवारी सलमान के साथ स्टेज शेयर करते हुए नजर आ सकते हैं।
मुंबई। सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों काफी चर्चा में है। शो में रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच मामला हर दिन बिगड़ता जा रहा है। बीते दिन एक बार फिर से दोनों के बीच झगड़ा देखने को मिला। एक बार फिर से रीति तिवारी ने उन्हें गालियां दीं। साथ ही उदिति सिंह को भी काफी कुछ सुनाया। ऐसे में अब चर्चा हो रही है कि मनोज तिवारी इस वीकेंड बतौर गेस्ट पहुंच सकते हैं।
टीसीएक्स की इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, मनोज तिवारी 'बिग बॉस 20' के इस वीकेंड में सलमान खान के साथ मंच शेयर करते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे में अगर उनकी एंट्री होती है तो संभावना जताई जा रही है कि मनोज तिवारी रीति से उनकी लड़ाइयों और बिहेवियर पर बात करते हुए नजर आ सकते हैं। माना ये भी जा रहा है कि सलमान खान भी रीति के बिहेवियर पर बात कर सकते हैं।
गौरतलब है कि 'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में काजी तौकीर और रीति तिवारी में तीखी बहस देखने के लिए मिली थी। दरअसल, 'बिग बॉस' ने हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच रैप बैटल रखी थी, जिसमें उन्हें रोस्ट करना था। इस दौरान रीति को उदिति को रोस्ट करना था तो उन्होंने इसी बीच रैप में अभद्र टिप्पणी कर दी थी, जिस पर काजी भड़क गए थे।
मामला इतना आगे बढ़ गया था तो बात 'तेरे मेरे बाप' पर आ गई थी। इसी बीच रीति तिवारी ने एक बार फिर से काजी को गालियां दी थी, जिसका घर के कुछ लोगों ने सपोर्ट किया तो कुछ ने उन्हें समझाया भी। लेकिन काजी ने भी रीति को पोक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी बीच काजी ने मनोज तिवारी का नाम लेकर साफ तौर से कहा, 'आपकी बेटी को देख लीजिए। हम आपकी इज्जत करते हैं। आप ये सब जरूर देख रहे होंगे। अगर कोई कहेगा तो मैं स्टैंड लूंगा। ऐसा रैप गया भाड़ में।'